16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
HomeभोपालMP : सागर में दिन दहाड़े धांय-धांय, अज्ञात बदमाशों ने दुकान पर...

MP : सागर में दिन दहाड़े धांय-धांय, अज्ञात बदमाशों ने दुकान पर की फायरिंग

Published on

सागर

सागर में दहशत फैलाते हुए एक युवक ने दिन दहाड़े एक व्यापारी की दुकान पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। दिल दहलाने वाली इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिससे युवकों की पहचान हुई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी ने पुलिस बल के साथ आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

दरअसल, गुरुवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। मामला शहर के मोती नगर थाना क्षत्र का है। जहां खेमचंद अस्पताल के पास साहू हार्डवेयर पर दुकान की मालकिन स्वाति साहू बैठी हुई थी। उनका कहना है कि मैं दुकान पर थी। तभी अचानक कटरबाज वासु अहिरवार अपने एक अन्य साथी के साथ आया और कट्टे से फायरिंग कर दी।

आरोपी वासु पर पहले भी अपहरण जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। स्वाति साहू जिनकी दुकान पर फायरिंग हुई उनका कहना है कि आरोपियों ने पहले भी एक बार उनके बेटे का अपहरण कर दो लाख की मांग की थी। तभी से वह पुलिस केस दर्ज कराने को लेकर धमकियां दे रहा था। अन्य साथियो के साथ स्वाति साहू के बेटे संस्कार साहू का अपहरण कर एक लाख की फिरौती मांग चुके हैं। अपहरण के बाद लगातार फोन करके धमकी दे देते हैं, लेकिन इस बार उसने धमकी देते देते वारदात को अंजाम दे दिया। इस पूरी घटना में हुई फायरिंग के भी सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं।

24 घंटे बाद भी आरोपी फरार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये। सूत्रों की मानें तो वासु और और उसके साथी इतने शातिर हैं कि घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं और जिले भर की पुलिस को छका रहे हैं। आला अधिकारी अपराधियों को जल्द ही पकड़ लेने की बात कह रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी ने अलग-अलग टीमें बनाकर आरोपियों की सर्चिंग के लिए भेज दी है।

फायरिंग कर सरपट भागे बदमाश
वारदात का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बदमाश पैदल चलते हुए दुकान की तरफ आ रहे हैं। गोली चलाने वाला वासु अहिरवार आगे-आगे आ रहा है उसके पीछे लाल शर्ट में एक और बदमाश है। किसी को कुछ समझ पाता बदमाश पेंट में सामने की तरफ फसाई हुई पिस्टल निकालता है और दुकान की तरफ तान देता है। ट्रिगर दबाता है फिर पिस्टल लोड करता है दुकान के अंदर से बदमाशों की तरफ चप्पल फिकती है और बदमाश भाग खड़े होते हैं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार बाहर आते हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...