15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमणिपुर: 19000 गोलियां, 199 राइफल्स, 124 हैंड ग्रेनेड, 25 बुलेटप्रूफ जैकेट... उग्रवादियों...

मणिपुर: 19000 गोलियां, 199 राइफल्स, 124 हैंड ग्रेनेड, 25 बुलेटप्रूफ जैकेट… उग्रवादियों ने लूटे सरकारी हथियार

Published on

इंफाल

मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार देर रात उग्रवादियों ने पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की हत्या कर दी। जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर में उग्रवादियों की भीड़ ने शस्त्रागार में घुसकर बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद की लूट को अंजाम दिया है। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। इस बारे में मणिपुर डीजीपी राजीव सिंह ने कहा कि लूटपाट की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भीड़ ने विष्णुपुर जिले के नारानसेना स्थित द्वितीय इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के मुख्यालय में घुसकर एके और घातक सीरीज की राइफल और अलग-अलग बंदूकों की 19 हजार से अधिक गोलियां (बुलेट्स) लूट लीं। अधिकारियों के मुताबिक, भीड़ ने विभिन्न बंदूक की 19,000 राउंड से अधिक गोलियां, एके सीरीज की एक असॉल्ट राइफल, तीन ‘घातक’ सीरीज की राइफल, 195 सेल्फ-लोडिंग राइफल, पांच एमपी-4 बंदूक, 16.9 एमएम की पिस्तौल, 25 बुलेटप्रूफ जैकेट, 21 कार्बाइन, 124 हथगोले सहित अन्य हथियार लूट लिए।

झड़प में 25 से अधिक घायल
अधिकारियों ने बताया कि भीड़ जुटने पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद गुरुवार को बिष्णुपुर जिले के कांगवई और फौगाकचाओ में शवों को दफनाए जाने वाले स्थल की ओर निकाले जा रहे जुलूस को रोकने के लिए सेना और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस दौरान हुई झड़पों में 25 से अधिक लोग घायल हो गए।

कुकी-जोमी समुदाय के संगठन ‘इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आईटीएलएफ) ने राज्य में जातीय हिंसा में मारे गए 35 लोगों के शव गुरुवार को हाओलाई खोपी गांव में एक स्थल पर दफनाने की योजना बनाई थी, जिससे मणिपुर के कई जिलों में तनाव पैदा हो गया था। मणिपुर हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि प्रस्तावित दफन स्थल पर यथास्थिति बनाए रखी जाए।

सात अवैध बंकर नष्ट किए गए
मणिपुर पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि विभिन्न जिलों में हाल में हुई हिंसा के बाद संयुक्त बलों ने संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाकर सात अवैध बंकरों को नष्ट किया। अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर सरकार ने आम लोगों को आवश्यक सामान खरीदने की सुविधा देने के लिए इंफाल ईस्ट और वेस्ट जिलों में शुक्रवार को सुबह पांच बजे से सात घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘सुरक्षा बलों ने राज्य के संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया। कौत्रुक पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाकर सात अवैध बंकर को नष्ट कर दिया।’

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...