16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालचार्टर प्लेन, पुलिस फोर्स, हजारों की भीड़.. कुछ यूं छिंदवाड़ा में की...

चार्टर प्लेन, पुलिस फोर्स, हजारों की भीड़.. कुछ यूं छिंदवाड़ा में की बागेश्वर धाम सरकार ने एंट्री

Published on

छिंदवाड़ा

बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विशेष हवाई जहाज से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पहुंचे। जहां उनका सांसद नकुल नाथ समेत तमाम कांग्रेस विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। आगामी 7 अगस्त तक धीरेंद्र शास्त्री की कथा सिमरिया हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित होगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के स्वागत के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ इमलीखेड़ा हवाई पट्टी से लेकर शहनाई लॉन तक देखी गई।

नागपुर रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी भी हुई। गौरतलब हो कि दोपहर करीबन 12:00 बजे वीरेंद्र शास्त्री चार्टर्ड प्लेन से इमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर पहुंचे थे, जहां उनकी अगवानी करने के लिए सांसद नकुल नाथ और कांग्रेस विधायक पहुंचे थे।

1 दिन के लिए लगेगा दिव्य दरबारगौरतलब हो कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेन्द्र शास्त्री 3 दिनों तक छिंदवाड़ा में कथा करेंगे। वहीं उनका दिव्य दरबार रविवार को लगेगा, जिसमें सभी लोगों की समस्या के समाधान करेंगे। एहतियातन कड़ी सुरक्षा के बीच कार्यक्रम में इसकी व्यवस्था बनाई गई है। वहीं आसपास के जिलों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त पंडित धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को देखने पहुंचे हैं।

7 अगस्त तक होगी कथाछिंदवाड़ा के सिमरिया में 7 अगस्त को पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य कथा आयोजित होगी। इसको लेकर यहां विशेष व्यवस्था बनाई गई है। वाटरप्रूफ पंडाल में लाखों श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई गई है। वहीं व्यापक पैमाने पर पुलिस व्यवस्था भी एहतियातन लगाई गई है।

FDDI और ड्राइविंग स्कूल पहुंचे, छिंदवाड़ा का किया भ्रमणकथावाचक धीरेंद्र शास्त्री इमलीखेड़ा हवाई पट्टी से सीधे एफडीडीआई और अशोक लीलैंड ड्राइविंग स्कूल पहुंचे, जहां उन्होंने यहां ट्रेनिंग लेने वाले प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की। इसके बाद वे सीधे अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...