7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeभोपालभाई शिवराज और बहन का प्यार, कंधे पर हाथ रख पूछा हाल...

भाई शिवराज और बहन का प्यार, कंधे पर हाथ रख पूछा हाल तो बताई परेशानी, 50000 लेकर तुरंत पहुंचे अफसर

Published on

विदिशा

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रविवार को विद‍िशा में अलग अंदाज देखने को मिला। सीएम फुटपाथ पर छाता सुधारने का काम कर रही महिला के पास जाकर बैठे और उसका हालचाल जाना। सीएम शिवराज ने काफी देर तक महिला से बातचीत की और फिर महिला की आर्थिक मदद के लिए अधिकारियों को 50 हजार रुपए देने को कहा। इस दौरान सीएम शिवराज महिला के साथ हंसी-मजाक करते हुए दिखे।

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को विदिशा पहुंचे। यहां वे अमृत भारत स्‍टेशन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। विदिशा रेलवे स्‍टेशन पर 18 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से आधुनिकीकरण किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह ने कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण सुना।

भाई शिवराज और बहन का प्‍यार
सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को विदिशा प्रवास पर थे। इस दौरान माधवगंज इलाके में फुटपाथ पर बैठकर एक महिला छापा सुधारने का काम कर रही थी। सीएम शिवराज की नजर जैसे ही दुर्गाबाई अहिरवार पर पड़ी, सीएम तुरंत के पास पहुंचे और वहीं फुटपाथ पर बैठ गए। दुर्गाबाई के कंधे पर हाथ रखकर सीएम ने उसका हालचाल पूछा। दुर्गाबाई अहिरवार को सीएम शिवराज ने 50 हजार रुपए देने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सीएम शिवराज दुर्गाबाई के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए।

50000 रुपए लेकर तुरंत पहुंचे अफसर
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को दुर्गाबाई अहिरवार को आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए। इसके बाद अफसर तुरंत ही दुर्गाबाई को 50 हजार रुपए का चेक देने पहुंच गए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this