15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeभोपालकांग्रेस ने बीजेपी में की बड़ी सेंधमारी, दो मंत्रियों के 'दुश्मनों' को...

कांग्रेस ने बीजेपी में की बड़ी सेंधमारी, दो मंत्रियों के ‘दुश्मनों’ को कमलनाथ ने दिलाई सदस्यता

Published on

भोपाल

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के दो मंत्रियों के इलाकों में सेंधमारी करने में सफलता हासिल की है। दतिया और सागर से नाता रखने वाले दोनों ही मंत्रियों के इलाके के भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया के भाजपा नेता अवधेश नायक ने कांग्रेस की सदस्यता ली। दूसरी तरफ सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के क्षेत्र से नाता रखने वाले भाजपा नेता राजकुमार धनौरा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दोनों नेताओं की अपने-अपने क्षेत्र के मंत्रियों से बीते कई वर्षो से सियासी अदावत चली आ रही है। इन दोनों नेताओं को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान बड़ी संख्या में इन दोनों नेताओं के समर्थकों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

नरोत्तम के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
दतिया के अवधेश नायक तो नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ उमा भारती की जनशक्ति पार्टी से भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि इस विधानसभा चुनाव में अवधेश नायक को हार का सामना करना पड़ा था। बीते दो चुनाव से अवधेश नायक को पार्टी से टिकट नहीं मिला क्योंकि नरोत्तम मिश्रा यहां से चुनाव जीते हैं। पार्टी ने उन्हें पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष जरूर बनाया था। हालांकि उन्होंने अब कांग्रेस से सदस्यता ले ली है।

सिंधिया समर्थक हैं गोविंद सिंह
इसी तरह सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजकुमार धनौरा का राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से बीते कुछ समय से विवाद चला रहा है। धनौरा ने खुले तौर पर मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पार्टी ने धनौरा को निष्कासित कर दिया गया था। अब धनोरा ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। राजनीतिक तौर पर इन दो नेताओं के दल-बदल को काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह है क्योंकि दोनों नेताओं का अपना प्रभाव है। बता दें कि गोविंद सिंह राजपूत, ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री हैं

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this