9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorized'ताली' के पोस्ट पर लोगों ने लिखा 'छक्का', गुस्साईं सुष्मिता सेन ने...

‘ताली’ के पोस्ट पर लोगों ने लिखा ‘छक्का’, गुस्साईं सुष्मिता सेन ने ट्रोल्स को कर दिया ब्लॉक

Published on

पर्दे से लंबे समय से गायब चल रहीं सुष्मिता सेन पिछले कुछ सालों से ओटीटी पर एक्टिव हैं। पहले उनकी वेब सीरीज ‘आर्या’ ने धमाल मचाया था। फैन्स ने उन्हें काफी प्यार भी दिया था और अब उसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। लेकिन उसके पहले एक्ट्रेस ‘ताली’ में नजर आने वाली हैं। जो कि जियो सिनेमा पर 15 अगस्त को स्ट्रीम होगी। इसी को लेकर वो सुर्खियों में भी बनी हुई हैं। वह इस प्रोजेक्ट में श्रीगौरी सावंत का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है और बताया है कि उन्होंने सभी ट्रोल्स को ब्लॉक कर दिया है।

‘न्यूज 18’ से खास बातचीत में सुष्मिता सेन ने बताया है कि उनके चारों तरफ नेगेटिविटी फैली हुई है। Taali से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट्स पर बिना असल नाम के लोग कमेंट सेक्शन में ‘छक्का’ कहकर जाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने ये सब बहुत पर्सनली लिया क्योंकि ये सब उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर हो रहा था। इसलिए उन्होंने ट्रोल करने वाले सभी लोगों को ब्लॉक कर दिया।

सुष्मिता सेन ने किया ब्लॉक
सुष्मिता सेन ने कहा कि जब वो गौरी सावंत के किरदार को निभाकर ये सब बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं, उनकी लाइफ को निभाने पर उन्हें काफी कुछ कहा जा रहा है, तो खुद गौरी को रियल लाइफ में कितना कुछ झेलना पड़ता होगा। वो तो इन पलों को अपनी लाइफ के साथ जी रही हैं।

सिंगल हैं सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन को हालांकि ये पहली बार ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा। जब ललित मोदी के साथ उनके रिश्ते की बातें हुई थीं, तब भी लोगों ने काफी कुछ कहा था। इतना ही नहीं, उनको गोल्ड डिगर तक कह दिया गया था। इस बारे में उन्होंने ZOOM को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘बेइज्जती तब होती है, जब आप लेते हो। मैंने तो कभी ली ही नहीं। तो ये उल्टे पैर लोट गई। कई सारी चीजें ऐसी होती हैं, जिनका मतलब किसी से नहीं होता है। मैं फिलहाल सिंगल हूं और इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...