15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeराजनीतिBJP को करीब 7 और कांग्रेस को मिला 1 घंटा, अविश्वास प्रस्ताव...

BJP को करीब 7 और कांग्रेस को मिला 1 घंटा, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए किस पार्टी को मिला कितना समय

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस पार्टी समेत इंडिया गठबंधन के सांसदों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। दोपहर 12 बजे से अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू हो गई है। लोकसभा में चर्चा की शुरुआत कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने की। राहुल गांधी भी चर्चा में शामिल होंगे। राहुल गांधी की संसद सदस्यता कल ही बहाल हुई है। चर्चा से ठीक पहले बीजेपी ने एनडीए गठबंधन की बैठक पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में बुलाई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए और उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमंडिया गठबंधन कहा है। पीएम ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव को आखिरी गेंद समझकर छक्का मारें।

चर्चा के लिए बीजेपी को मिले 7 घंटे, कांग्रेस को 1 घंटा मिला
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तीन दिन में कुल 12 घंटे का समय दिया गया है। बीजेपी को 6 घंटा 41 मिनट का समय दिया गया है। वहीं कांग्रेस को 1 घंटा 9 मिनट का समय दिया गए है। DMK को 30 मिनट, TMC को 30 मिनट, YSRCP को 29 मिनट, शिवसेना को 24 मिनट, JDU को 21 मिनट, BJD को 16 मिनट, BSP को 12 मिनट, BRS को 12 मिनट और LJSP को 8 मिनट चर्चा करने का समय दिया गया है। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय का बंटवारा लोकसभा में सांसदों की संख्या के आधार पर किया जाता है।

बीजेपी से चर्चा में इन लोगों को मिला समय
अमित शाह
निर्मला सीतारमण
किरेन रिजिजू
ज्योतिरादित्य सिंधिया
स्मृति ईरानी
लॉकेट चटर्जी
बंदी संजय कुमार
राम कृपाल यादव
राजदीप रॉय
विजय बघेल
रमेश बिधूड़ी
सुनीता दुग्गल
हिना गावित
निशिकांत दुबे

ये मंत्री लेंगे चर्चा में भाग
बीजेपी की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव पर निशिकांत दुबे केंद्र सरकार का पक्ष रखेंगे। उनके अलावा केंद्रीय मंत्री ईरानी, निर्मला सीतारमण, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजवर्धन राठौर भी अपनी बात रखेंगे। बीजेपी के तरफ से 20 सांसद सरकार का पक्ष रखेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी सरकार का पक्ष रखेंगे।

4 महीने बाद लोकसभा में वापस आए राहुल गांधी
बता दें की राहुल गांधी को मोदी उपनाम मानहानि केस में गुजरात हाई कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता चली गई ।थी सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी थी इसके बाद राहुल गांधी की सदस्यता सोमवार को बहाल कर दी गई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...