15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीति'जिसके आंसू पूरे देश ने देखे, आजादपुर मंडी के उस आदमी को...

‘जिसके आंसू पूरे देश ने देखे, आजादपुर मंडी के उस आदमी को बताइए इकोनॉमी’, गौरव गोगोई का हमला

Published on

नई दिल्ली,

विपक्ष की ओर मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर गौरव गोगोई ने कहा कि हम पूंजीपतियों का विकास नहीं चाहते हैं. हम चाहते हैं किसान का विकास हो, मैकेनिक का विकास हो और फैक्ट्री वर्कर्स का विकास हो. इस दौरान कांग्रेस नेता ने लल्लनटॉप द्वारा कवर किए गए दिल्ली की आजादपुर मंडी में एक सब्जी विक्रेता का मामला भी उठाया.

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए गौरव गोगोई ने कहा, “हम पूंजीपतियों का विकास नहीं चाहते हैं. हम चाहते हैं, किसान का विकास हो, जिससे राहुल गांधी मिले हैं. हम चाहते हैं, मैकेनिक का विकास हो, जिससे राहुल जी मिले हैं. हम चाहते हैं, फैक्ट्री वर्कर्स का विकास हो, जो हमारे पास आते हैं. स्मॉल बिजनेस, ट्रेडर्स का विकास चाहते हैं. हम उनका विकास चाहते हैं.”

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “आप गरीबों की बात करते हैं. आपने गरीबों के साथ विश्वासघात किया है. आज 250 प्रति किलो टमाटर, एलपीजी 1200 प्रति सिलेंडर, दूध के दाम बढ़े हुए हैं. आप इकोनॉमी की बात करते हैं. फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी की बात करते हैं, जाइए ये भाषा आजादपुर की मंडी के उस आदमी के सामने रखिए, जिसके आंसू पूरे देश ने देखे हैं. जो कहता है रो-रोकर कि उसके पास पैसे नहीं हैं. ये जीडीपी और फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी की बातें उनको समझाइएगा.”

आजादपुर मंडी में गए थे राहुल गांधी
लोकसभा में कांग्रेस के डिप्टी लीडर ने कहा, “आजादपुर मंडी में राहुल गांधी गए. आप किसान की बात करते हैं. आपके डेटा में ही मिला है कि 10 हजार किसानों ने सुसुाइड किया, जिनमें किसान, श्रमिक, कल्टीवेटर शामिल हैं. मनरेगा से 5 करोड़ लोगों को बाहर कर दिया गया है. ये आपका विकास है. आप गरीबों के साथ विश्वासघात करिए, हम राजस्थान की तरह महंगाई में राहत लाएंगे. आप आदिवासियों पर अत्याचार करेंगे. हम छात्र-महिलाओं और एनजीओ के साथ मिलकर उन्हें जोड़ेंगे.”

क्या हुआ था आजादपुर मंडी में?
बता दें कि 28 जुलाई को हमारे सहयोगी लल्लनटॉप का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक सब्जी विक्रेता ऑन कैमरा भावुक हो गया क्योंकि महंगाई की वजह से वह कोई सब्जी नहीं खरीद पाया था. उन्होंने कहा कि हम टमाटर लेने आए थे, लेकिन दाम देखकर हिम्मत नहीं हो रही है. जब उनसे पूछा गया कि आपका ठेला ऐसे ही खाली जाएगा तो वह शांत हो गए. वह दाएं-बाएं देखने लगे और सिर झुकाकर आंखों में आए आंसू को पोछने लगे थे. फिर उन्होंने बताया था कि जहांगीर पुरी में किराए पर रहते हैं, 4000 किराया है. रिपोर्टर पूछता है, कमाई कितनी होती है. रामेश्वर कहते हैं कि 100 रुपये का रोज का भी हिल्ला (कमाई) नहीं है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...