11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीति'इस सरकार के 9 साल में गिराई गईं 9 राज्यों की सरकार',...

‘इस सरकार के 9 साल में गिराई गईं 9 राज्यों की सरकार’, केंद्र पर सुप्रिया सुले का वार

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में मंगलवार को मणिपुर के मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान महाराष्ट्र के बारामती से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की सांसद सुप्रिया सुले ने सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले के बीजेपी के नारे याद दिलाए और मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटना को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा.

सुप्रिया सुले ने मणिपुर की घटना को लेकर कहा कि ये उनके और हमारे बीच की बात नहीं है. ये महिलाओं की डिग्निटी की बात है. उन्होंने कहा कि वो किसी की बहन, किसी की बेटी, किसी की पत्नी हैं. किसी की इज्जत उछालोगे और सरकार चुप रहेगी? इस पर ट्रेजरी बेंच की ओर से राजस्थान में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं को लेकर किसी सदस्य ने कुछ कहा. जवाब में सुप्रिया सुले ने कहा कि राजस्थान में हो या महाराष्ट्र में, वह देश की बेटी है.

सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार को फेल बताया और ये भी कहा कि मैं इंडिया के लिए बोलने को खड़ी हुई हूं. उन्होंने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का नाम लिए बिना सरकार गिराने का मुद्दा भी उठाया. सुप्रिया सुले ने कहा कि इस सरकार के नौ साल में नौ सरकारें गिराई गईं. उन्होंने उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी और महाराष्ट्र समेत राज्यों के नाम भी गिनाए.

वंदे भारत ट्रेन के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा. सुप्रिया सुले ने कहा कि ये ट्रेन गरीबों की नहीं. गरीबों के लिए गरीब रथ है. यूपीए सरकार के समय कई ट्रेन हमारे इलाके से चलती थीं और आज वो ट्रेन रुकती भी नहीं, दनदनाते हुए निकल जाती हैं. उन्होंने टमाटर और प्याज की कीमतों के साथ ही महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को जमकर घेरा.

इससे पहले, अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने मणिपुर की हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने मौन ले लिया है. उन्होंने गृह मंत्री, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को फेल बताया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...