10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यभीलवाड़ा भट्टीकांड पर लाल डायरी वाले राजेंद्र गुढ़ा और बीजेपी सांसद रामचरण...

भीलवाड़ा भट्टीकांड पर लाल डायरी वाले राजेंद्र गुढ़ा और बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा की बढ़ी मुश्किलें

Published on

जयपुर

राजस्थान के भीलवाड़ा में गत दोनों 14 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए भट्टी कांड के बाद बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा और राजेंद्र सिंह गुढ़ा की मुश्किले बढ़ गईं हैं। भट्टी कांड की पीड़िता का नाम और पहचान उजागर करने के मामले को लेकर राजस्थान बाल संरक्षण आयोग ने दोनों ही नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस नोटिस में बाल संरक्षण आयोग ने कहा कि नाबालिग पीड़िता का पहचान उजागर करना कानूनी रूप से अपराध है। इस तरह के कृत्य करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिससे लोगों को जागरूकता का संदेश मिल सके।

गुढ़ा और बोहरा ने पीड़िता की पहचान उजागर की
भीलवाड़ा की भट्टी कांड को लेकर बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने गत दिनों नाबालिग पीड़िता की पहचान को उजागर कर दिया। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। इसमें गुढ़ा ने पीड़िता की फोटो और उसका नाम भी पोस्ट किया। जो कानून के खिलाफ है। इसी तरह बीजेपी सांसद रामचरण बोहरा ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कैंडल मार्च में पोस्टर में नाबालिग की फोटो लगी हुई थी। इसको लेकर राजस्थान बाल संरक्षण आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दोनों नेताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

अध्यक्ष ने कहा- पहचान उजागर करने वालों पर होगी कार्रवाई
भीलवाड़ा के भट्टी कांड की नाबालिग की पहचान उजागर करने के मामले को लेकर बाल संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया। इस मामले में आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा कि किसी भी नाबालिग पीड़िता की पहचान नाम, घर का पता या फोटो आदि उजागर करना दंडनीय अपराध है। इस दौरान प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल एब्यूज एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस (देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015 की धारा 74 के तहत ऐसे कार्य करने पर 6 माह से 1 साल तक का कठोर कारावास और दो लाख रुपए का अर्थदंड अथवा दोनों ही सजाओं का प्रावधान है।

 

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...