11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी दोबारा निकालेंगे 'भारत जोड़ो यात्रा', गुजरात से मेघालय तक करेंगे...

राहुल गांधी दोबारा निकालेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’, गुजरात से मेघालय तक करेंगे सफर

Published on

मुंबई,

राहुल गांधी की सांसदी वापस आने के बाद कांग्रेस एक्शन मोड में दिख रही है. पार्टी की तरफ से ऐलान किया गया है कि जल्द राहुल अपनी दूसरी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकलेंगे. ये यात्रा गुजरात से मेघालय तक होगी.भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 के बारे में ये बातें महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने की हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पहली भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा रेस्पॉन्स मिला था, इसलिए अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा निकालने की तैयारी कर ली गई है. नाना पटोले ने कहा कि जिस वक्त राहुल भारत जोड़ो यात्रा निकालेंगे उसी टाइम महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता अपने राज्य में ऐसी ही यात्रा निकालेंगे.

नाना पटोले के बयान पर बीजेपी की प्रतिक्रिया भी आई है. महाराष्ट्र बीजेपी के उपाध्यक्ष माधव भंडारी ने कहा कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा एक विफल यात्रा थी क्योंकि उसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ दी.

136 दिन पैदल चले थे राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पहली भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू की थी. फिर ये यात्रा 12 राज्यों से होते हुए जम्मू कश्मीर पहुंची थी. इस दौरान राहुल गांधी ने पैदल 4 हजार किलोमीटर का सफर तय किया था. इसमें राहुल गांधी को 136 दिन लगे थे. इस दौरान राहुल गांधी तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, पंजाब से होकर गुजरे थे.

राहुल की पहली भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण से उत्तर की तरफ थी. अब दूसरी भारत जोड़ो यात्रा पश्चिम से पूर्व की तरफ होगी. फिलहाल ये ऐलान नहीं किया गया है कि ये यात्रा कब शुरू होगी.बता दें कि राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता इसी हफ्ते बहाल हुई है. सूरत कोर्ट ने मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी. इस फैसले के बाद लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दी थी. राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे.

दरअसल, राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 को चुनावी रैली में कहा था, ‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है? सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है?’ राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने उनके खिलाफ धारा 499, 500 के तहत आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया था. इसके बाद राहुल की सदस्यता गई थी.

सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक
राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद सजा पर रोक के लिए गुजरात हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था लेकिन राहत नहीं मिली. फिर वह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, जहां सजा पर रोक लग गई. इसके बाद राहुल गांधी की सदस्यता बहाल हो गई और वह फिर से वायनाड के सांसद बन गए हैं.Live TV

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...