11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यमणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के खिलाफ क्यों दर्ज करवाई FIR? लगाया...

मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के खिलाफ क्यों दर्ज करवाई FIR? लगाया गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्ली

पिछले हफ्ते दो समूहों के बीच हुए विवाद के बाद मणिपुर पुलिस ने असम राइफल्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने अर्धसैनिक बल पर उनके वाहनों को रोकने का भी आरोप लगाया है। हालांकि सुरक्षा सूत्रों ने एफआईआर को ‘न्याय का मखौल’ करार दिया और कहा कि असम राइफल्स को कमांड मुख्यालय द्वारा कुकी और मैतेई जिलों के बीच बफर जोन की रक्षा करने का काम सौंपा गया था।

पुलिस ने असम राइफल्स पर लगाया आरोप
एफआईआर 5 अगस्त को दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोप लगाया था कि असम राइफल्स ने बिष्णुपुर जिले में क्वाक्टा गोथोल रोड पर उनके वाहनों को रोका था। एफआईआर में दावा किया गया है कि असम राइफल्स ने अपने कर्मियों को आगे बढ़ने से रोक दिया जब पुलिस कुकी उग्रवादियों की तलाश में हथियार अधिनियम मामले में तलाशी अभियान चलाने के लिए क्वाक्टा के साथ फोलजांग रोड पर आगे बढ़ रही थी।

पुलिस ने दावा किया कि उसके कर्मियों को 9 असम राइफल्स ने रोका, जिन्होंने अपना ‘कैस्पर’ वाहन बीच में खड़ा कर सड़क रोक दिया था। वहीं इस मामले पर रक्षा सूत्रों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “असम राइफल्स कुकी और मैतेई क्षेत्रों के बीच बफर जोन की पवित्रता सुनिश्चित करने के लिए कमांड मुख्यालय द्वारा दिया गया एक कार्य कर रहा था।”

इससे पहले सोमवार 7 अगस्त को मणिपुर सरकार ने बिष्णुपुर जिले के मोइरांग लमखाई में एक महत्वपूर्ण चौकी पर असम राइफल्स के जवानों को हटाने का आदेश दिया था। यह घटनाक्रम घाटी के जिलों में नागरिकों के प्रति क्रूरता का आरोप लगाते हुए सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय अर्धसैनिक बल के खिलाफ मार्च निकालने के बाद आया। यह आदेश अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) द्वारा जारी किया गया था। पुलिस और सीआरपीएफ इकाइयां बिष्णुपुर-कांगवई रोड पर चेकपॉइंट पर तत्काल प्रभाव से 9 असम राइफल्स की जगह लेंगी।

3 मई को शुरू हुई थी हिंसा
बता दें कि 3 मई को मणिपुर में पहली बार भड़की जातीय हिंसा के बाद से 160 से अधिक लोग मारे गए हैं और सैंकड़ों घायल हुए हैं। यह घटना तब शुरू हुई जब इसके विरोध में पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया गया था। इस मार्च में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग की गई थी।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...