11 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीति'तुम्हारी औकात निकालूंगा' संसद में नारायण राणे की भाषा पर बवाल, AAP...

‘तुम्हारी औकात निकालूंगा’ संसद में नारायण राणे की भाषा पर बवाल, AAP ने फटकारा- गली के गुंडे की तरह बोल रहे मंत्री

Published on

मुंबई

लोकसभा में विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन में खूब हंगामा हुआ। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के भाषण पर विपक्ष ने बीजेपी को घेरना शुरू कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने नारायण राणे पर अभद्रता का आरोप लगाया। AAP ने नारायण राणे की स्पीच का वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि क्या बीजेपी के मंत्री को अभद्र भाषा के लिए सस्पेंड किया जाएगा?

सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नारायण राणे ने शिवसेना (यूबीटी) पर हमला बोला था। उन्होंने उद्धव सेना के सांसदों के लिए ‘औकात’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं है।

‘गली के गुंडे की भाषा’
AAP ने ट्वीट किया, ‘अरे बैठ, पीछे बैठ … औकात नहीं है उनकी… तुम्हारी औकात निकालूंगा…’ मोदी जी के मंत्री नारायण संसद में किसी गली के गुंडे की तरह धमकी दे रहे हैं। मोदी सरकार से केवल सवाल पूछने पर विपक्ष का सांसद तुरंत सस्पेंड कर दिया जाता है। क्या अभद्र भाषा का प्रयोग करने के लिए बीजेपी के मंत्री को सस्पेंड किया जाएगा?

नारायण राणे ने क्या कहा?
नारायण राणे ने कहा था, ‘जब शिवसेना उद्धव गुट एनडीए को छोड़कर पवार साहब के साथ गए तब इनको हिंदुत्व याद नहीं आया। अभी कुछ नहीं बचा है। अभी जो आवाज आ रही है न वो बिल्ली की आवाज है, शेर की आवाज नहीं बची है। हमारे पीएम पर अभी कोई सवाल नहीं उठा सकते हैं। उनकी औकात नहीं है। अगर कोई पीएम मोदी और अमित शाह पर उंगली उठाई तो तुम्हारी मैं औकात निकालूंगा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...