7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिराहुल के भाषण पर नया बवाल, स्मृति बोलीं, जाते-जाते किया फ्लाइंग किस,...

राहुल के भाषण पर नया बवाल, स्मृति बोलीं, जाते-जाते किया फ्लाइंग किस, महिला सांसदों ने की शिकायत

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के बाद आज एक नया विवाद पैदा हो गया। स्मृति इरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक स्त्री विरोधी लक्षण के दर्शन दिए। कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।’ दरअसल, राहुल गांधी आज सबसे पहले बोले। उन्होंने मणिपुर पर ‘भारत माता की हत्या’ वाली बात कहते हुए मोदी सरकार को घेरा, जिस पर सत्ता पक्ष ने जमकर विरोध जताया। स्मृति उसके बाद बोलने के लिए खड़ी हुईं, उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। इसी दौरान उन्होंने फ्लाइंग किस वाली बात का जिक्र किया।

स्मृति ने कहा कि राहुल ने महिला सांसदों का अपमान किया है। भाजपा की महिला सांसदों ने स्पीकर से इसकी शिकायत भी कर दी है। आरोप है कि राहुल गांधी जब भाषण पूरा कर संसद से निकल रहे थे तो उन्होंने फ्लाइंग किस का इशारा किया। बीजेपी की महिला सांसदों ने इस पर ऐतराज जताया। इसी का जिक्र स्मृति ने अपने भाषण में किया। हालांकि उन्होंने नाम नहीं लिया। बाद में शेम-शेम के नारे लगने लगे।

टीवी रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि जब राहुल स्पीच पूरी कर निकल रहे थे तो वहां मौजूद सांसदों के मुताबिक उन्होंने महिला सांसदों की तरफ इशारा किया। बड़ी बात ये है कि बीजेपी की महिला सांसद लोकसभा अध्यक्ष के पास पहुंच गई हैं। अगला सवाल यह होगा कि क्या यह असंसदीय बर्ताव के दायरे में आता है। इस पर स्पीकर फैसला करेंगे। राहुल गांधी पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...