7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश : जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचीं नायब तहसीलदार ने युवती...

उत्तर प्रदेश : जमीन से कब्जा हटवाने पहुंचीं नायब तहसीलदार ने युवती को जड़ा थप्पड़, भड़के ग्रामीण

Published on

वाराणसी,

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महिला अधिकारी ने एक युवती को थप्पड़ मार दिया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव का है. यहां आबादी की जमीन को नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी अवैध कब्जे से मुक्त कराने पहुंची थीं. उसी दौरान महिला अधिकारी और एक युवती के बीच कहासुनी हो गई. इस पर नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ने युवती को थप्पड़ जड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के भीषमपुर गांव में आबादी की जमीन पर कुछ ग्रामीण मकान बनाकर अवैध रूप से रह रहे हैं. हाईकोर्ट के आदेश पर सेवापुरी की नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी राजातालाब, मिर्जामुराद और कपसेठी के थानों की फोर्स लेकर मंगलवार को जमीन को कब्जा मुक्त कराने पहुंची थीं.

युवती ने मांगी थी आदेश की कॉपी
इस दौरान सामने वाले पक्ष ने नाराजगी जताई. तभी भीड़ से निकलकर एक युवती ने महिला अधिकारी से आदेश की कॉपी मांगी. इसके बाद महिला अधिकारी और युवती में जमकर कहासुनी हुई. इसी दौरान नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी गुस्से में आ गईं. उन्होंने युवती को थप्पड़ जड़ दिया.

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से की मामले की शिकायत
युवती को थप्पड़ मारने के बाद ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को घेरना शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वहां से जैसे-तैसे महिला अधिकारी को सुरक्षित निकाला. जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई रुक गई. ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से भी की है और कार्रवाई की मांग की.

मामले को लेकर क्या बोलीं नायब तहसीलदार?
इस मामले में सेवापुरी की नायब तहसीलदार प्राची केसरवानी ने कहा कि वह हाई कोर्ट के आदेश पर अमल करने पहुंची थीं, लेकिन मौके पर एक पक्ष के लोगों ने उन्हें धक्का दिया और हमला भी करने की कोशिश की. फिर उन्होंने अपने बचाव में हाथ उठा दिया. वायरल वीडियो में आधी बात ही है, जबकि पूरी सच्चाई कुछ और है. मेरे ऊपर हमला करने के लिए युवती और उसके परिजन गाड़ी पर भी चढ़ गए थे.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...