5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिजो जवाब डीएम को देना है वो कोतवाल कैसे देंगे? अधीर रंजन...

जो जवाब डीएम को देना है वो कोतवाल कैसे देंगे? अधीर रंजन चौधरी ने जब अमित शाह से कही यह बात

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर हिंसा मामले पर लोकसभा में विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ रखे गए अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन भी गरमागरम बहस देखने को मिली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में दिनभर की चर्चा के बाद मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्षी दलों के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान शाह ने विपक्षी दलों को मणिपुर हिंसा पर राजनीति ना करने की नसीहत दी। साथ ही मणिपुर हिंसा पर चर्चा को लेकर सदन में शांति बनाए रखने की अपील की। सदन में करीब दो घंटे तक भाषण देने के बाद अमित शाह ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों से मणिपुर हिंसा पर शांति से चर्चा करने की अपील की। वहीं अमित शाह का भाषण खत्म होते ही लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ‘हम तो सदन में चर्चा की मांग आज से नहीं, शुरू से करते आ रहे हैं, मांग के साथ-साथ हम गुहार लगाते रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री सदन में आएं और चर्चा की शुरुआत करें, हमें गृह मंत्री की काबिलियत पर कोई शक नहीं है, लेकिन ये भी कहना चाहते हैं कि जो जवाब डिस्ट्रिक कलेक्टर (पीएम मोदी) को देना है वो कोतवाल (अमित शाह) कैसे देंगे?’

मैं मानता हूं कि मणिपुर में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। ऐसी घटनाओं का कोई भी समर्थन नहीं कर सकता। इन घटनाओं पर राजनीति करना शर्मनाक
मणिपुर में हिंसा पर गृह मंत्री अमित शाह

मेरे टाइम में से इन्हें आधा घंटा बोलने दो: शाह
अविश्वास प्रस्ताव पर जब अमित शाह जवाब दे रहे थे, तभी विपक्ष की तरफ से अधीर रंजन चौधरी कुछ बोलना चाहते थे। तब शाह ने कहा कि ‘नहीं अभी आप नहीं बोल सकते हो, नियम आपको मालूम है। नियम पढ़ लीजिए, अभी नहीं कह सकते। अरे भाई आपकी पार्टी ने आपका नाम और नंबर ही बोलने में नहीं रखा है क्या खड़े हो होकर बोलते हो। आप लीडर अपोजिशन हो ना आप चर्चा शुरू करते हो न बोलने देते हैं अब मेरे भाषण में क्यों बोलते हो। अब बैठ जाओ।’ अधीर रंजन चौधरी पर फिर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि स्पीकर महोदय इन्हें (अधीर रंजन चौधरी) मेरे टाइम में से आधा घंटे दे दो, इनकी पार्टी ने इन्हें बोलने का मौका नहीं दिया।

मैं मैतेई और कुकी दोनों समुदायों से बातचीत में शामिल होने की अपील करता हूं, हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है…मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम राज्य में शांति लाएंगे। इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए
मणिपुर हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

हम मौन रखने वालों में नहीं: शाह
मणिपुर हिंसा पर विपक्ष को जवाब देते हुए शाह ने कहा कि विपक्ष कहता है कि पीएम ने मौन रखा। हम मौन रखने वालों में नहीं है, छाती ठोककर बोलने वालों में से हैं। शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने खुद उन्हें रात में फोन करके मणिपुर हिंसा के बारे में पूछा। तत्काल मणिपुर की हिंसा पर कार्यवाही की गई। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी ने आग में घी डालने का काम किया। वह जब मणिपुर पर दौरे पर गए तो सड़क के रास्ते से जाने की जिद पर अड़ गए। बाद में हवाई जहाज से ही मणिपुर गए। राहुल गांधी को जनता को सत्याग्रह दिखाना था, इसलिए ये सबकुछ किया।

मणिपुर की वायरल वीडियो पर शाह क्या बोले ?
मणिपुर की वायरल वीडियो वाली घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘4 मई की दुर्घटना शर्मनाक है लेकिन संसद सत्र के एक दिन पहले ही ये वीडियो क्यों आया? जिसने ये वीडियो फैलाया उसे तब ही इसे पुलिस को देना चाहिए था, जिस दिन वीडियो मिला उसी दिन 9 लोगों की पहचान कर पकड़ा और अब वो ट्रायल का सामना कर रहे हैं।’

अमित शाह के बयान पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया
अमित शाह ने अपने भाषण के दौरान मणिपुर की वायरल वीडियो की टाइमिंग का जिक्र किया था। इस पर अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘यह बिल्कुल शर्मनाक है कि गृह मंत्री मणिपुर की भयावह वीडियो के सामने आने की टाइमिंग पर सवाल उठा रहे हैं। सदन में यह दावा करके कि खुफिया एजेंसियों को ऐसे किसी वीडियो के बारे में जानकारी नहीं थी, वह भारत के गृह मंत्री के रूप में सिर्फ अपनी अक्षमता को स्वीकार कर रहे हैं, वह अनजाने में ही सही, मणिपुर के मुख्यमंत्री की अयोग्यता को भी स्वीकार कर रहे हैं।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...