5.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीति'मैंने वह नहीं देखा...', राहुल गांधी के Flying Kiss विवाद पर बोलीं...

‘मैंने वह नहीं देखा…’, राहुल गांधी के Flying Kiss विवाद पर बोलीं हेमा मालिनी

Published on

नई दिल्ली,

अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन दिमाग नहीं दिल से बोलने की बात कहते हुए राहुल गांधी ने सोचा नहीं था कि बीजेपी मणिपुर के मुद्दे पर उठाए सवालों की जगह दूसरे विवाद को उठाएगी. 37 मिनट के भाषण के बाद राहुल गांधी तो सदन से बाहर चले गए. लेकिन उसके बाद बोलने खड़ी हुईं स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के सदन से जाते वक्त के आचरण पर गंभीर सवाल उठाते हुए उन्हें महिला विरोधी बता दिया.

लोकसभा से जाते वक्त राहुल गांधी ने क्या किया. सदन की कार्यवाही में पहले दिखे वीडियो में नजर नहीं आता. लेकिन बीजेपी की महिला सांसद तुरंत शिकायत करने स्पीकर के पास पहुंचीं. उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी की तरफ राहुल गांधी ने अमर्यादित और आपत्तिजनक रूप से आचरण किया है. राहुल पर महिला सांसदों की तरफ सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस करने का आरोप लगाया गया.

इस बीच बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने आजतक/इंडिया टुडे से कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को संसद में फ्लाइंग किस करते नहीं देखा. इसके कुछ ही मिनट बाद उनकी पार्टी ने शिकायत दर्ज कराई. राहुल गांधी पर अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र पर हेमा मालिनी ने भी हस्ताक्षर किए हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने राहुल गांधी को फ्लाइंग किस करते हुए देखा था, हेमा मालिनी ने कहा, “मैंने वह नहीं देखा, लेकिन कुछ शब्द थे जो सही नहीं थे.” हेमा मालिनी का ये बयान तुरंत ट्विटर के वायरल हो गया. वहीं बीजेपी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया और जोर देकर कहा कि “अनुचित इशारा” केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी की तरफ किया गया था.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद शोभा करंदलाजे और पार्टी की अन्य महिला सदस्यों ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पास राहुल गांधी के खिलाफ सदन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रति उनके कथित ‘अशोभनीय’ व्यवहार और ‘अनुचित’ इशारों को लेकर शिकायत दर्ज कराई. शोभा करंदलाजे ने 21 महिला बीजेपी सदस्यों द्वारा साइन किया गया पत्र दिया, जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई. हेमा मालिनी स्पीकर से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...