4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीति'पसमांदा मुसलमानों से कैसी मोहब्बत, एक भी मंत्री नहीं', ओवैसी ने सरकार...

‘पसमांदा मुसलमानों से कैसी मोहब्बत, एक भी मंत्री नहीं’, ओवैसी ने सरकार से पूछा

Published on

नई दिल्ली,

संसद में विपक्ष की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने देश में मुस्लिमों की सुरक्षा, समान नागरिक संहिता और नूंह हिंसा समेत कई मुद्दे उठाए. उन्होंने कि देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल बना दिया गया है. ओवैसी ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बोलने के लिए 11 बिंदु रखे. उन्होंने कहा कि एक आरपीएफ जवान ने ट्रेन के अंदर लोगों की पहचान करके उन्हें मारा और कहा कि देश में रहना है तो मोदी को वोट देना होगा. ये सब क्यों हो रहा है हमारे देश में. लोगों के कपड़े , दाढी देखकर मार डाला.

AIMIM चीफ ने आरोप लगाया कि नूंह में मुसलमानों के घरों को गिरा दिया गया. मुसलमानों के खिलाफ देश का माहौल बना दिया है. हिजाब का मुद्दा बनाकर मुस्लिम बच्चियों को पढ़ाई से दूर कर दिया. ओवैसी ने सरकार से कहा कि 1991 के वर्शिप एक्ट के साथ छेड़छाड़ न की जाए.

ओवैसी ने कहा कि हमारे गृह मंत्री कल क्विट इंडिया का नारा लगा रहे थे, अगर उन्हें पता होता कि इसे एक मुसलमान ने दिया है तो वो यह नारा नहीं लगाते. यूसुफ महर अली ने यह नारा दिया था, जिसका गांधीजी ने पैगाम पूरे देश में दिया. मणिपुर हिंसा को लेकर ओवैसी ने एक शेर भी पढ़ा-
कुर्सी है तुम्हारा जनाजा तो नहीं
कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते

पसमांदा मुसलमानों को लेकर उठाए सवाल
ओवैसी ने कहा कि अल्पसंख्यक का बजट 40 फीसदी तक कम किया गया है. कई स्कॉलरशिप खत्म की गईं, जिसकी वजह से एक लाख 80 हजार मुसलमान बच्चों पर असर पड़ा है. पसमांदा मुसलमानों से पीएम को बड़ी मोहब्बत है, लेकिन आपकी कैबिनेट में एक भी मुस्लिम मंत्री नहीं है. इखलाख, पहलू खान और अंसारी समेत मॉब लिंचिंग में मारे जाने वाले सभी मुसलमान पसमांदा थे.

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई का मामला उठाया
ओवैसी ने बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई का मामला भी सदन में उठाया. उन्होंने पूछा कि बिलकिस बानो इस देश की बेटी है या नहीं? उसके मुजरिमों को इस सरकार ने रिहा कर दिया. चीन पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने पूछा कि चीन हमारे देश में घुसकर बैठा हुआ है, इस सरकार के लोग उस पर चुप बैठे हैं.

देश बड़ा है या गोलवलकर की सोच?
हैदराबाद से सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद को विश्वगुरु बताते हैं, लेकिन कुलभूषण जाधव भूल गए थे. ये लोग UCC पर ड्रामा कर रहे हैं. पसमांदा मुसलमानों से बताते है कि मोहब्बत है, लेकिन इनके पास एक भी मुसलमान मिनिस्टर नहीं है. औवैसी ने पूछा कि देश बड़ा है या हिन्दुत्व या गोलवलकर की सोच बड़ी है? एक दुकानदार है और एक चौकीदार है देश में. कब तक ये लोग हम मुसलमानों पर जुल्म करेंगे. जुल्म के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे तो आपकी दुकानदारी नहीं चलेगी. Live TV

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...