4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिमोनू आपके लिए मोनू डार्लिंग बन गया है... ओवैसी ने मोदी सरकार...

मोनू आपके लिए मोनू डार्लिंग बन गया है… ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे 11 सवाल

Published on

नई दिल्ली

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आज हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर कई शब्दबाण छोड़े। उन्होंने नूंह हिंसा, UCC, हिजाब, मणिपुर समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। ओवैसी ने कहा कि मैं मोदी सरकार के विरोध में 11 पॉइंट सामने रखना चाहता हूं। हाल में ट्रेन में एक वर्दी पहने दहशतगर्द ने अपने सीनियर मीना साहब का कत्ल करने के बाद कंपार्टमेंट में जा-जाकर नाम पूछकर, दाढ़ी देखकर, कपड़े देखकर कत्ल कर दिया। बाद में उसने कहा कि देश में रहना है तो मोदी को वोट देना होगा। मैं सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या ये कट्टरपंथ की मिसाल नहीं है। अगर है तो सरकार इस पर क्या करेगी। संविधान में जमीर की आजादी का जिक्र है। पीएम से मैं जानना चाहता हूं कि कहां गया इस हुकूमत का जमीर। उन्होंने कहा कि नूंह में 750 इमारतों को बिना नियमों का पालन किए गिरा दिया गया क्योंकि वे मुसलमान थे। पूरे अवैध थे इसीलिए हाई कोर्ट ने कहा कि ये एथनिक क्लींजिंग है। दूसरी बात, इस मुल्क में नफरत का माहौल मुसलमानों के खिलाफ पैदा किया गया। ये 9 साल का इनका कारनामा है।

तीसरा: मणिपुर पर गृह मंत्री ने कल लंबी बात की। असम राइफल्स पर एफआईआर हो रही है। कहां गया आपका जमीर, जब वहां महिलाओं से दुर्व्यवहार हो रहा है। आप सीएम को नहीं हटाना चाहते क्योंकि वह कोऑपरेट कर रहे हैं। हरियाणा और मणिपुर के सीएम के लिए किसी शायर ने लिखा है, ‘कुर्सी है तुम्हारी जनाजा तो नहीं, कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते।’ आपका जमीर उन ताबूतों में कहां खो गया, जहां 50 हजार लोग बेघर हो गए।

चौथा: हिजाब को मसला बना दिया गया और मुस्लिम बच्चियों को तालीम से दूर कर दिया गया। मैं पूछना चाहता हूं कि बिलकिस बानो इस देश की बेटी है या नहीं। जिस बिलकिस बानो का 11 लोगों ने रेप किया, उसकी मां का रेप किया, कत्ल किया। आपने उनके गुनहगारों को रिहा कर दिया। आप बहुसंख्यकों के लिए काम कर रहे हैं।

पांचवां: चीन पर आप कुछ नहीं बोलते हैं। 2013 में मोदी ने कहा था कि समस्या बॉर्डर पर नहीं, दिल्ली में है। अगर हम अपनी जमीन पर हैं तो डिसइंगेजमेंट क्यों कर रहे हैं। क्या आज चीन हमारी जमीन पर नहीं बैठा है। क्या आप चीन से बात कर डिसइंगेजमेंट नहीं कर रहे हैं? पीएम ने जिनपिंग को अहमदाबाद में बुलाकर झूला झुलाया, चेन्नई में बुलाया था। क्या हुआ उसका नतीजा क्या निकला।

सातवां: इस देश में महंगाई, बेरोजगारी काफी ज्यादा है। महिलाओं में एनीमिया काफी ज्यादा है।

आठवां: कुलभूषण जाधव पाकिस्तान में हैं, आप क्यों भूल गए। देश में क्यों नहीं लाते। कतर में 8 नेवी अधिकारी एक साल से जेल में हैं आप नहीं ला सके।

नौवां: 1991 का प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट संसद में पास किया गया था कि तारीख के जख्मों को नहीं कुरेदा जाएगा। आप कुरेद रहे हैं। मैं आपको चेतावनी दे रहा हूं… सुप्रीम कोर्ट में जवाब दीजिए कि इस एक्ट पर सरकार कायम रहेगी।

10वां: अगला यूसीसी है। इसका फॉर्म्युला क्या है। एक मुल्क में एक मजहब, एक कल्चर, एक जबान ये तो तानाशाहों का फॉर्म्युला है। यहां बेशुमार जबानें बोली जाती हैं।

11वां: अल्पसंख्यकों का बजट 50 फीसदी कम कर दिया गया। पसमांदा मुसलमान से प्रधानमंत्री को बड़ी मुहब्बत है। आपका एक मुसलमान मिनिस्टर नहीं है। अखलाक, पीलू खान, लुकमान अंसारी की मॉब लिंचिंग होती है। हमारे होम मिनिस्टर ने कहा था क्विट इंडिया। अगर इनको मालूम हो जाए कि क्विट इंडिया का नारा एक मुसलमान ने दिया था, तो नहीं बोलते वो। यूसुफ मेहर अली ने भारत छोड़ो का नारा बनाया, जिसे महात्मा गांधी ने अपनाया। इस देश में अगर भारत छोड़ो कहना है तो कहना होगा चीन भारत छोड़ो, जो गौरक्षक है, जिसका नाम मोनू है, वो आपके लिए मोनू डार्लिंग बन गया है, उसे कहें क्विट इंडिया। आप तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। हिंदुओं में हथियार बांट रहे हैं। यह देश के लिए खतरनाक है। आप जो सियासत कर रहे हैं इससे देश को नुकसान होगा। क्या देश बड़ा है या हिंदुत्व?

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...