4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिसब्जियां हिंदू हुई, बकरा मुसलमान हो गया... महुआ मोइत्रा का मोदी सरकार...

सब्जियां हिंदू हुई, बकरा मुसलमान हो गया… महुआ मोइत्रा का मोदी सरकार पर तीखा अटैक

Published on

नई दिल्ली

अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि हम यहां अपने ‘तुम अभी चुप रहो’ गणतंत्र में सवाल पूछने आए हैं, जहां प्रधानमंत्री एक राज्यपाल से कहते हैं ‘चुप रहो’। इस सदन में निर्वाचित सांसद के रूप में हमसे नियमित रूप से कहा जाता है ‘चुप रहो’। यह प्रस्ताव मणिपुर को लेकर इस चुप्पी को तोड़ने के लिए है। पीएम मोदी हमारी बात नहीं सुनेंगे, आखिरी दिन आकर भाषण देंगे। मुझे नहीं पता कि इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण क्या है, हमारे प्रधानमंत्री ने संसद में आने से इनकार कर दिया या उन्होंने मणिपुर जाने से इनकार कर दिया।

मोइत्रा ने कहा, ‘वो थोड़ी ना बैठकर आपकी सुनेंगे, वो तो लास्ट दिन आएंगे और बस आप सबकी धज्जियां उड़ाकर जाएंगे।’ TMC सांसद ने कहा कि कहा गया कि मणिपुर ही क्यों, राजस्थान, छत्तीसगढ़ क्यों नहीं? मैं कहना चाहती हूं कि मणिपुर का मामला अलग है। यह एक समुदाय के खिलाफ हेट क्राइम का मामला है, एक कम्युनिटी के पुलिस है और उसी से सीएम आते हैं। इस तरह का सिविल वॉर हाल के समय में भारत में कहीं नहीं देखा गया। 6500 एफआईआर तीन महीने में हुई। 60,000 लोग विस्थापित हुए। किस राज्य में ऐसा हुआ। 300 से ज्यादा धर्मस्थल तोड़े गए। 6 लाख बुलेट भीड़ ने लूटा।

जिस पापी को गुण नहीं गोत्र प्यारा है,
समझो उसने ही हमें यहां मारा है।

नफरतों की जंग में आप देखो क्या हो गया?
सब्जियां हिंदू हुई, बकरा मुसलमान हो गया

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...