4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिजहां राजा अंधा होता है, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है... मणिपुर...

जहां राजा अंधा होता है, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है… मणिपुर पर अधीर रंजन चौधरी

Published on

नई दिल्ली

अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में गुरुवार को जोरदार चर्चा जारी है. पहले निर्मला सीतारमण ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया. इसके बाद विपक्ष की ओर से AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मणिपुर हिंसा पर सरकार को घेरा. पीएम मोदी आज 4 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे.

अविश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए अधीर रंजन चौधरी ने मणिपुर की घटना का जिक्र कर  मुझे एकबार बोलने का इच्छा हो रहा है कि जब राजा अंधा होते हैं, धृतराष्ट्र जब अंधा थे उस वक्त द्रौपदी का वस्त्रहरण हुआ था। आज भी राजा अंधे बैठे हैं, इसलिए द्रौपदी का वस्त्रहरण हो रहा है। चाहे वो हस्तिनापुर में हो या मणिपुर में हो। ये हो रहा है। इस पर अमित शाह ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा, आप पीएम के बारे में इस तरह से सदन में नहीं बोल सकते. अधीर रंजन ने कहा, हम ये कहना चाहते हैं कि पीएम मोदी हर चीज में कुछ न कुछ बोलते हैं. लेकिन मणिपुर पर वे चुप हैं. हमें ये बिल्कुल पसंद नहीं हैं. मणिपुर से दो सांसद हैं. उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया जा सकता. हम अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने जो बयान दिया, वो घातक बयान दिया. आपने कहा था कि बफर जोन में आपने सुरक्षाबलों को तैनात किया. बफर जोन लाइन ऑफ कंट्रोल में बनते हैं. इसका मतलब आप क्या स्वीकार कर रहे हैं.

आजादी की शाम न हम खोने देंगेशहीदों की कुर्बानी को बदनाम न होने देंगे बची रहे एक बूंद लहू की रगो में, भारत माता की आंचल को बर्बाद नहीं होने देंगे
अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस

पीएम मोदी में नीरव मोदी दिख रहा- अधीर रंजन
अधीर रंजन ने कहा, नीरव मोदी विदेश में घूमते रहते हैं उनकी फोटो दिखती रहती है हमें लगा नीरव मोदी विदेश चले गया. और उसके बाद नीरव मोदी ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी में दिख रहे हैं.

मोदी 100 बार पीएम बनें, लेना देना नहीं- अधीर रंजन
अधीर रंजन ने कहा, देश का मुखिया होने के नाते पीएम मोदी को मणिपुर के लोगों के सामने मन की बात करनी चाहिए थी. ये मांग कोई गलत मांग नहीं थी. ये आम लोगों की मांग थी. उन्होंने कहा, मोदी 100 बार देश के पीएम बनें, हमें कोई लेना देना नहीं. हमें देश के लोगों से लेना देना है.

अधीर रंजन ने कहा, ब्रिटिश की तरफदारी करने वाले आपको पूर्वजों ने देश के लिए यही दान किया था। अगस्त क्रांति के दिन नारा लगाते हुए वो बात हटा दी। नया-नया नारा लगाते हुए आपने लोगों को गुमराह किया। हमारी बात साफ है। क्विट इंडिया होना चाहिए। सांप्रदायीकरण से क्विट इंडिया, ध्रुवीकरण से क्विट इंडिया, भगवाकरण से क्विट इंडिया। क्विट इंडिया हमें करना ही पड़ेगा।

पीएम मोदी को संसद में आना पड़ा- अधीर रंजन
पीएम मोदी सदन में पहुंच गए हैं. इसी बीच कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की ताकत देखिए हम पीएम मोदी को खींचकर सदन में लाए. यही संसदीय परंपराओं की ताकत है. हम चाहते थे कि पीएम मोदी मणिपुर पर चर्चा में हिस्सा लें. लेकिन उन्होंने न जाने क्यों सदन में न आने की कसम खाई थी. हमने पहले अविश्वास प्रस्ताव लाने का नहीं सोचा था, लेकिन हमें लाना पड़ा.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...