5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यवृंदावन में बांके बिहारी मंदिर की जमीन कैसे हो गई कब्रिस्तान में...

वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर की जमीन कैसे हो गई कब्रिस्तान में दर्ज? HC ने मांगा जवाब

Published on

प्रयागराज,

वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर की जमीन का स्वामित्व कब्रिस्तान के नाम पर दर्ज हो गया है. इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मथुरा जिले के छाता तहसीलदार से जवाब तलब किया है और पूछा है कि बांके बिहारी जी महाराज मंदिर की भूमि का स्वामित्व 2004 में राजस्व रिकॉर्ड में कब्रिस्तान के नाम पर कैसे बदल दिया गया? जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव ने श्री बिहारी जी सेवा ट्रस्ट, मथुरा द्वारा दायर एक याचिका पर यह आदेश पारित किया है.

हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 17 अगस्त तय की है. रिट याचिका में बताया गया कि छाता (मथुरा) में बांके बिहारी जी महाराज मंदिर की जमीन को गलत तरीके से कब्रिस्तान के रूप में दर्ज कर दिया गया है. इस संबंध में राजस्व अधिकारियों को सही प्रवृष्टि दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की गई है.

‘कब्रिस्तान से पुरानी आबादी में बदल गईं प्रविष्टियां’
राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने अदालत का ध्यान इस ओर दिलाया कि एक आवेदन भी पेंडिंग है. राजस्व रिकॉर्ड में अब प्रविष्टियां कब्रिस्तान से ‘पुरानी आबादी’ में बदल दी गई हैं.

व्यक्तिगत रूप से पेश होकर रिपोर्ट सौंपने के आदेश
अदालत ने पारित अपने आदेश में कहा, शाहपुर गांव के प्लॉट 1081 की स्थिति राजस्व अधिकारी की ओर से समय-समय पर क्यों बदली गई? इस कार्यवाही के बारे में पूरी जानकारी देने के लिए व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का भी निर्देश दिया गया है. याचिकाकर्ता के मुताबिक, ग्राम शाहपुर में स्थित प्लॉट नंबर 1081 मूल रूप से बांके बिहारी जी महाराज मंदिर के नाम पर है और यह बात 1375-1377F के अधिकार अभिलेख से स्पष्ट है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...