5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यपिता ने धारधार हथियार से की बेटी की हत्या, शव को बाइक...

पिता ने धारधार हथियार से की बेटी की हत्या, शव को बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटा

Published on

अमृतसर

पंजाब के अमृतसर जिले में एक पिता ने बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाइक से बांधा और सड़क पर घसीटा। घटना के बारे में जानकर गांव के लोगों में दहशत है। रिपोर्ट के अनुसार, पिता ने शव को ले जाकर अमृतसर जिले के रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। घटना गुरुवार की है और इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि एक शख्स ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को बाइक से बांध दिया और रेलवे ट्रैक पर फेंकने से पहले उसे सड़क पर घसीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

बेटी के चरित्र पर पिता को था शक
पुलिस ने आगे कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी ने अपनी बेटी की हत्या कर दी क्योंकि उसे उसके चरित्र पर शक था। पुलिस के मुताबिक लड़की एक दिन के लिए घर से कहीं बाहर गई थी। जब वह लौटी तो पिता ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अधिकारी बताया कि हमें यह भी जानकारी मिली कि आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों को घर में कैद कर लिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। डर के कारण वे घर से बाहर नहीं निकल सके। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाशी अभियान चला रही है। वहीं पीड़िता की दादी ने कहा कि मेरी पोती घर छोड़कर चली गई थी और वह खुद आ गई। जब वह लौटी तो उसका पिता गुस्से में था, उसने उसे मार डाला।

बेटी के शव को बाइक बांधकर घसीटा
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, एक निहंग सिख ने गुरुवार को कथित तौर पर अपनी 16 साल की बेटी की हत्या कर दी। उसके शव को अपनी मोटरसाइकिल से बांध दिया और उसे पंजाब के अमृतसर जिले के मुच्छल गांव में घसीटा। जानकारी के अनुसार, वह अपने माता-पिता को बिना बताए सिर्फ एक दिन के लिए घर से कहीं चली गई थी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी बेटी का शव घर से करीब 500 मीटर दूर एक रेलवे क्रॉसिंग पर फेंक दिया और मौके से भाग गया। पुलिस ने कहा कि वह अभी भी फरार है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों को घर में कैद कर लिया और उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे वे घर से नहीं निकल सके। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

लड़की के दादा ने कहा कि उनकी पोती बुधवार को घर से चली गई थी। हमने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। आज दोपहर जब वह वापस आई तो उसके पिता ने उससे पूछताछ की। वह कुछ नहीं बोली। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां हैं। मृतक उसकी तीसरी संतान थी। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के शव को कब्जे में ले लिया है।

छोटी-छोटी बात पर आपा खो देता है आरोपी
रिपोर्ट के अनुसार, लड़की ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। वहीं गांव के निवासी बलबीर सिंह ने दावा किया कि आरोपी अपना आपा खोने के लिए जाना जाता है। वह अक्सर छोटी-छोटी बातों पर अपने बच्चों और पत्नी से मारपीट करता था। उसकी पत्नी ने मुझे बताया कि लड़की के लौटने के बाद उसे गुस्सा आ गया था। उसने अपनी बेटी पर धारदार हथियार से हमला किया और उसे मार डाला।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...