5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यUP में जंगलराज : मुरादाबाद में बीजेपी नेता को सरेआम मारी गोलियां,...

UP में जंगलराज : मुरादाबाद में बीजेपी नेता को सरेआम मारी गोलियां, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ मर्डर

Published on

मुरादाबाद,

मुरादाबाद में बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बीजेपी नेता अनुज चौधरी की हत्‍या कर दी। बाइक सवार पॉइंट ब्‍लैंक रेंज से अनुज पर तबतक गोलियां बरसाते रहे जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। इसके बाद बाइक पर ही बैठकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अनुज के परिवार ने एक ब्‍लॉक प्रमुख को हत्‍या में आरोपी बनाया है। उनकी तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश की वजह से यह मर्डर हुआ है।

अनुज चौधरी भाजपा किसान मोर्चा के नेता थे। वह पाकबड़ा स्थित प्रतिभा अपार्टमेंट में रहते थे। गुरुवार को वह पास में मौजूद पार्क में टहलने के लिए निकले थे। उनके साथ उनके भाई भी थे। सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि तीन बाइक सवार पीछे से आए और उन्‍होंने अनुज को गोलियां मार दीं। अनुज सड़क पर गिर गए, अचानक हमले से घबराए उनके भाई अपनी जान बचाने के लिए एक कार के पीछे छिप गए। दो हमलावर अनुज के पेट और सिर पर गोलियां बरसाते रहे। तीसरा बाइक स्‍टार्ट किए खड़ा रहा। इस बीच एक हमलावर अनुज के छिपे हुए भाई की खोज में गया लेकिन जल्‍द ही वापस लौट आया। तीनों हमलावर बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

अनुज को फौरन एक निजी अस्‍पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने संभल जिले के असमोली ब्‍लॉक प्रमुख के ऊपर हत्‍या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव लड़ने के बाद से ही अनुज चौधरी की ब्‍लॉक प्रमुख पति प्रभाकर से चुनावी रंजिश चल रही थी। अनुज महज 10 वोट से हारे थे। अब वह मौजूदा ब्‍लॉक प्रमुख संतोष देवी के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव की तैयारी कर रहे थे। अनुज भी संभल के नेकपुर के रहने वाले थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेजा गया था।

असमोली से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था
परिजन ने आरोप लगाया है कि चुनावी रंजिश के चलते हत्या की गई है. अनुज बीजेपी किसान मोर्चा के नेता थे. उन्होंने 2021 में संभल के असमोली से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था. तभी से आपसी रंजिश बनी हुई थी. घटना पास में लगे कैमरे में कैप्चर हो गई. एसएसपी ने कहा कि हमलावरों को पकड़ने के लिए 5 टीम गठित कर दी गई हैं.

‘प्रयागराज गोली कांड की यादें ताजा हुईं’
मुरादाबाद गोली कांड ने एक बार फिर प्रयागराज की घटना याद दिला दी. उस घटना का भी सीसीटीवी बहुत तेजी से वायरल हुआ था, जिसने हर किसी को भयभीत कर दिया था. परिजन के अनुसार, ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने के बाद से ही अनुज चौधरी की चुनावी रंजिश चल रही थी. उस वक्त अनुज 10 वोट से चुनाव हार गए थे. तब से उनका विवाद चल रहा था. अनुज ने मौजूदा ब्लॉक प्रमुख (असमोली) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी शुरू कर दी थी.

एसएसपी क्या बोले…
एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुछ लोग आए और पीछे से अनुज को गोली मारी. उनके सिर और कंधे में गोली लगी थी. डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं. फॉरेंसिक टीम और हमारी अन्य टीमें लगा दी गई हैं.

घटना को लेकर क्या चर्चाएं…
प्रथम दृष्टया सामने आया है कि अनुज का पहले से कई लोगों से विवाद था. इनमें एक मोहित चौधरी का भी है. वो इस समय जेल में बंद है. उसके भाई अमित चौधरी को नामजद किया गया है. दूसरा आरोपी अनिकेत है, जो वर्तमान ब्लॉक प्रमुख का बेटा है. 2021 के चुनाव में आपस में कई बार विवाद हुआ था. परिजन ने आशंका जताई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...