5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिहाथ जोड़कर खरगे बोले- मेरा माइक बंद मत करो साहब... संसद में...

हाथ जोड़कर खरगे बोले- मेरा माइक बंद मत करो साहब… संसद में अधीर के निलंबन पर संग्राम

Published on

नई दिल्ली

संसद के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन आज राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाथ जोड़ लिए। दरअसल, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को आज एक साल हुए। सदन के नेता ने बधाई तो खरगे ने कहा कि कहते तो हम सभी मिलकर दो शब्द कह सकते थे बगैर बात किए ये वन-वे करते हैं। इसके बाद ही खरगे ने हाथ जोड़ते हुए कहा, ‘आपसे विनती है जल्दी माइक बंद मत करो साहब’। यह देख सभापति भी हंस पड़े और उन्होंने भी हाथ जोड़ लिए।

इसके बाद खरगे ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को सस्पेंड किए जाने का मुद्दा राज्यसभा में उठाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आज लास्ट डे है और इतने लोगों को इस सदन से सस्पेंड किया गया और प्रिविलेज कमेटी को रेफर किया गया। 6 लोगों को किया गया। वहां पर अधीर रंजन चौधरी जो विपक्ष के नेता हैं, उन्हें भी सस्पेंड किया गया।

जैसे ही खरगे ने अधीर को सस्पेंड किए जाने का मुद्दा उठाया तो सत्तापक्ष के सदस्य आपत्ति जताने लगे। खरगे ने कहा कि अरे, संविधान में दोनों हाउस है। एक हाउस नहीं है। सभापति ने सत्तापक्ष के सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद धनखड़ ने सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि प्लीज विपक्ष के नेता को ध्यान से सुनिए। एक बढ़िया उदाहरण सेट कीजिए। इसके बाद सभापति ने हल्के मूड में कहा कि सर, मुझे गाइड कीजिए जिससे सब कामकाज ठीक से चले।

खरगे ने आगे तंज कसा- हम तो इसमें विश्वास करते हैं कि कल जो करना है, आज करो। आज करना है तो अभी करो। पल में प्रलय होगा फिर करोगे कब। लेकिन लोकतंत्र में डिबेट में छोटे-मोटे विषय आते हैं। एक दूसरे के बारे में कुछ कहते हैं। अगर वह बहुत असंसदीय है, किसी को बहुत दुखी करता है। आप कह सकते हैं लेकिन वहां जो हमारे अधीर साहब को निलंबित किया गया उसका कोई आधार नहीं है। उन्होंने इतना ही कहा कि नीरव मोदी… नीरव का मतलब शांत। इसलिए कोई नीरव मोदी बोले तो आप सस्पेंड करते हैं।

सभापति ने कहा कि सर, ये दूसरे सदन का मामला है। खरगे ने कहा कि सर, मैं भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति से अपील कर रहा हूं। आपको लोकतंत्र का संरक्षण करना है। सस्पेंड नहीं करना चाहिए क्योंकि वह कई कमेटी में हैं। यह अच्छी बात नहीं है। इसके बाद सत्तापक्ष के सदस्यों की ओर से आपत्ति जताई गई कि लोकसभा की कार्यवाही की यहां चर्चा की गई, खरगे के बयान की जांच कर उसे रेकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...