5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'राहुल कुंवारे, कोई भी लड़की शादी को तैयार' MLA नीतू सिंह ने...

‘राहुल कुंवारे, कोई भी लड़की शादी को तैयार’ MLA नीतू सिंह ने एक कदम और आगे बढ़ दिया नया बयान

Published on

पटना

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोकसभा में राहुल गांधी पर ‘फ्लाइंग किस’ के आरोप लगाए। जिसे लेकर संसद में हंगामा तो देखने को मिला ही है। इसी बीच नवादा के हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने स्मृति ईरानी पर भी करारा अटैक किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को लड़कियों की कमी थोड़ी ना है। फिर वो 50 साल की बूढ़ी महिला को फ्लाइंग किस क्यों करेंगे। उनके इस बयान पर बिहार में हंगामा बढ़ने लगा तो एनबीटी ऑनलाइन की टीम ने उनसे बात की। इस दौरान खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वो अपने बयान पर कायम हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी जोड़ा कि अगर किसी को उनके बयान से ठेस पहुंची तो वो इसके लिए माफी मांगती हैं।

‘हमेशा राहुल पर क्यों आरोप लगाती हैं स्मृति ईरानी’
कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने कहा कि आखिर स्मृति ईरानी हमेशा राहुल गांधी पर क्यों आरोप लगाती हैं? सदन में गंभीर मुद्दे पर चर्चा चल रही। मणिपुर की घटना है उस पर उन्हें कमेंट करना चाहिए। संस्कार की बात स्मृति ईरानी करती हैं। पीएम मोदी जब सोनिया गांधी को लेकर ‘जर्सी गाय’ ‘विधवा महिला’ जैसे कमेंट करते हैं तो उस समय महिलाओं का अपमान नहीं होता है।

फ्लाइंग किस का कोई मामला नहीं- नीतू सिंह
नीतू सिंह ने कहा कि मैं तो यही मानती हूं कि फ्लाइंग किस का कोई मामला ही नहीं है। मेरे नेता ने किसी को फ्लाइंग किस दिया ही नहीं है। मेरे नेता कुंवारे हैं, अभी उनको शादी का मन होगा तो भारत देश में लड़कियों की कमी नहीं है। फिर स्मृति ईरानी जिनकी उम्र 50 साल है उन पर फ्लाइंग किस का कोई मामला ही नहीं है।

राहुल गांधी की शादी पर क्या बोलीं कांग्रेस विधायक
नीतू सिंह ने कहा कि मैं किसी का अपमान नहीं कर रही, लेकिन अपने बयान पर कायम हूं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कुंवारे हैं। उनको कोई भी लड़की दे देगा। इसमें कोई शक है क्या? 30-40 साल की उम्र की लड़कियां उनसे शादी करने के लिए तैयार हो जाएंगी। वहीं अपने 50 साल वाले बयान बयान पर उन्होंने कहा कि अगर किसी को इससे कष्ट हुआ है तो वो माफी मांगती हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...