11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यUP: पोस्टमार्टम हाउस में वसूली, वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य महकमे में...

UP: पोस्टमार्टम हाउस में वसूली, वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

Published on

कौशांबी,

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पोस्टमार्टम हाउस में कर्मचारी का वसूली करने का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कर्मचारी पोस्टमार्टम के नाम पर मृतक के परिजनों से पैसे मांग रहा है. मजबूरन पीड़ित परिवार ने उसे पंद्रह सौ रुपये दिए. ये वीडियो 10 अगस्त का है. मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है.

मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टिकरी गांव के पास बने पोस्टमार्टम हाउस का है. कड़ाधाम थाना क्षेत्र के रामपुर बढनवा गांव निवासी गुलाब पासी गुरुवार को घर में रखे बक्से से आधार कार्ड निकाल रही थी. तभी उसे सांप ने डंस लिया. इसके बाद परिजन उसे लेकर नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचे.

पोस्टमार्टम के नाम पर 1,500 रुपये की मांग
गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने सिराथू सीएचसी के लिए रेफर कर दिया. मगर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके बाद शुक्रवार को जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, तो वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारी राजुकमार ने 1,500 रुपये की मांग की.

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया
मजबूरन परिजनों ने उसको 1,500 रुपये दिए. इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी हुई. इसी बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो देखा है और शिकायतकर्ता ने फोन करके भी बताया था. आरोपी को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया है.

हालांकि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ये भी कहा है कि युवक वीडियो में दिखाई पड़ रहा है वो दिहाड़ी मजदूरी पर रखा गया था. उसको पोस्टमार्टम हाउस में सफाई व्यवस्था के लिए रखा गया था. मामले में जांच की जा रही है, आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...