11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'मुझे नहीं चाहिए मुसलमानों का वोट, चाहता हूं बच्चे मदरसा ना जाएं',...

‘मुझे नहीं चाहिए मुसलमानों का वोट, चाहता हूं बच्चे मदरसा ना जाएं’, जानिए क्यों ऐसा बोले हिमंत बिस्वा सरमा

Published on

नई दिल्ली

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वोट बैंक की राजनीति और मुसलमानों से जुड़े मुद्दों पर बयान दिया है। उनका कहना है कि वह कांग्रेस की तरह वोट बैंक की राजनीति में शामिल नहीं हैं और इसलिए अपनी राजनीति को मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दों से नहीं जोड़ेंगे।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा,”फिलहाल, मुझे मुस्लिम वोट नहीं चाहिए। सभी समस्याएं वोट बैंक की राजनीति के कारण होती हैं, मैं महीने में एक बार मुस्लिम इलाके में जाता हूं, उनके कार्यक्रमों में शामिल होता हूं और लोगों से मिलता हूं, लेकिन मैं राजनीति को विकास से नहीं जोड़ता हूं, मैं चाहता हूं कि मुसलमानों को एहसास हो कि कांग्रेस के साथ उनका रिश्ता वोटों तक है।” असम के मुख्यमंत्री ने यह बात एक टीवी इंटरव्यू में कही हैं।

‘मुस्लिम बेटियों के लिए 7 कॉलेजों का तोहफा’
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह वोट बैंक की राजनीति इसलिए नहीं करना चाहते क्योंकि उन्हें आम जनता के विकास से मतलब है, बिस्वा ने कहा, “मुझे वोट मत दीजिए, मुझे अगले 10 वर्षों में अपने क्षेत्रों का विकास करने दीजिए। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि बाल विवाह प्रथा समाप्त हो, बच्चों का मदरसा जाना बंद हो जाए, इसके बजाय कॉलेजों में वह जाएं, मैं विशेष रूप से मुस्लिम बेटियों के लिए सात कॉलेजों का उद्घाटन करने जा रहा हूं।”

कांग्रेस ने मुस्लिम इलाकों का का दौरा नहीं किया
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुसलमानों के लिए यह समझना क्यों महत्वपूर्ण है कि भाजपा के साथ उनका रिश्ता वोटों से परे है। उन्होंने कहा,”कांग्रेस ने मुस्लिम इलाकों में बुनियादी ढांचे या स्कूल नहीं बनाए। लेकिन मैं उनका विकास करना चाहता हूं।

मैं 10-15 साल तक ऐसा करूंगा, फिर मुसलमानों से वोट मांगूंगा। मैं नहीं चाहता कि यह लेन-देन का रिश्ता बने।” उन्होंने पिछले राज्य चुनाव में भी मुस्लिम इलाकों में प्रचार नहीं करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, “2016 और 2020 में प्रचार के दौरान मैं मुस्लिम इलाकों में नहीं गया. मैंने कहा था कि मैं चुनाव जीतने के बाद ही जाऊंगा. इस बार भी मैं उनसे कह रहा हूं कि आप जिसे चाहें वोट दें. बीजेपी उनके इलाके में प्रचार नहीं करेगी।”

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...