11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यCM योगी के हमशक्ल की मौत, अखिलेश बोले- हत्‍या हुई है, पीट-पीटकर...

CM योगी के हमशक्ल की मौत, अखिलेश बोले- हत्‍या हुई है, पीट-पीटकर मार डाला

Published on

उन्नाव

समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक और अखिलेश यादव के करीबी रहे योगी के हमशक्ल कहे जाने वाले सुरेश ठाकुर योद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई एसपी मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह दावा किया है की उनकी पीट पीट कर हत्या की गई है।यहीं नहीं अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के नेतृत्व में एकप्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को सुरेश ठाकुर के गांव पहुंचा और घटना से संबंधित जानकारी ली।

अखिलेश ने लगाया हत्या का आरोप
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा की सपा के प्रचारक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट पीट कर हत्या की घटना अत्यंत ह्रदय विदारक है और सरकार से अपील है कि वह जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे।

पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सुरेश ठाकुर उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना अंतर्गत चौपाई गांव के रहने वाले थे सुरेश की पत्नी सरिता ने बताया की बीते 27 जुलाई को उनकी गांव के दो लोगों से विवाद हो गया था जिसके चलते दोनों लोगों ने उनकी पिटाई कर दी थी पिटाई से घायल हुए सुरेश की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। सरिता ने उन्नाव पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की जिले की पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई पुलिस ने कार्रवाई तो नहीं की बल्कि समझौता कराने के प्रयास में थी।।

क्या बोली पुलिस
वहीं दूसरी तरफ सीओ हसनगंज संतोष सिंह ने बताया की सुरेश की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है साथ ही बताया की उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे सीओ ने आगे बताया की 10 तारीख को सुरेश की अचानक तबियत खराब हुई थी तबियत खराब होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उनकी शुक्रवार को मौत हो गई। पुलिस के द्वारा सुरेश का पीएम करवाया गया जिसमें हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि हुई है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...