13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकनाडा में हिंदू मंदिर का अपमान, लगाए गए भारतीय अधिकारियों के 'वांटेड'...

कनाडा में हिंदू मंदिर का अपमान, लगाए गए भारतीय अधिकारियों के ‘वांटेड’ पोस्टर

Published on

टोरंटो

कनाडा में एक बार फिर एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। इस बार यह घटना ब्रैम्‍पटन में हुई जिसमें मंदिर की दिवारों पर भारत विरोधी बातें लिखी हैं। इस घटना से वहां बसे भारतीय समुदाय में काफी नाराजगी है। ब्रैम्पटन के मेयर ने मंदिर की दीवारों को खराब करने और यहां पर तोड़फोड़ करके भारत के लिए नफरत फैलाने वाले संदेश की कड़ी निंदा की है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब भारत 15 अगस्‍त को अपना स्‍वतंत्र‍ता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस साल कनाडा में यह तीसरी घटना है जिसमें किसी हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है।

दरवाजे पर लगे निज्‍जर के पोस्‍टर
इस हिंदू मंदिर में शनिवार आधी रात को तोड़फोड़ की गई थी। मंदिर के मुख्य दरवाजे पर खालिस्तान जनमत संग्रह के पोस्टर चिपकाए गए हैं। इन पोस्‍टर्स में हरजीत सिंह निज्‍जर की तस्‍वीर है। पोस्टर में लिखा है, ‘कनाडा 18 जून की हत्या में भारत की भूमिका की जांच कर रहा है।’ हरदीप सिंह निज्जर कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा साहिब का प्रमुख था। 18 जून की शाम को गुरुद्वारे के परिसर में दो अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। निज्‍जर अलगाववादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का प्रमुख था। इन पोस्‍टर्स में कनाडा में तैनात भारतीय राजनयिकों की फोटो भी लगी हुई हैं।

साल 2015 में पीएम मोदी पहुंचे थे मंदिर
सुबह जब मंदिर प्रशासन को घटना का पता चला तो इन पोस्‍टर्स को हटा दिया गया। मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि वह मंदिर के इस अपमान से ‘स्तब्ध’ हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने कभी इस तरह की उम्मीद नहीं की थी।’ यह वही मंदिर है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कनाडा यात्रा का हिस्‍सा था। साल 2015 में जब वह कनाडा गए थे तो इस मंदिर में भी पहुंचे थे। उन्‍होंने बताया है कि मामले की जानकारी रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस की सरे टुकड़ी को दे दी गई है।

20 अगस्‍त को है समारोह
मंदिर के सुरक्षा कैमरे में नकाब पहने दो व्यक्तियों की सीसीटीवी फुटेज कैद हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण मंदिर पहले भी पुलिस के संपर्क में था। 20 अगस्त को यहां पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की तैयारी चल रहे हैं। मंदिर बोर्ड तोड़फोड़ पर चर्चा के लिए रविवार को एक इमरजेंसी मीटिंग करेगा।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...