13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमैं गद्दार नहीं, नसरुल्‍ला के साथ आऊंगी भारत, यह मुल्‍क बहुत खूबसूरत...पाकिस्‍तान...

मैं गद्दार नहीं, नसरुल्‍ला के साथ आऊंगी भारत, यह मुल्‍क बहुत खूबसूरत…पाकिस्‍तान से अंजू ने दिया संदेश

Published on

इस्‍लामाबाद

भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू ने वहां से अपने देश को संदेश दिया है। अंजू का जो वीडियो सामने आया है उसमें उसने भारत आने की बात कही है। अंजू के साथ इस वीडियो में नसरुल्‍ला भी नजर आ रहा है। अंजू अपने पाकिस्‍तानी फेसबुक फ्रेंड नसरुल्‍ला से मिलने जुलाई में खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां गई थीं। अंजू का वीजा जो 20 अगस्‍त को खत्‍म होना था अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अंजू की मानें तो भारत और पाकिस्‍तान दोनों ही खूबसूरत देश हैं और वह गद्दार नहीं है। अंजू का वीडियो देखने से ऐसा लगता है कि वह मीडिया से बात कर रही थी।

भारत पाकिस्‍तान एक ही जमीन
नसरुल्‍ला के साथ मौजूद अंजू ने कहा, ‘सबको यही लग रहा है कि मैं आकर यहीं की तारीफ कर रही हूं। ऐसा नहीं है , जो है वही बता रही हूं। भारत भी खूबसूरत है और यह एक ही जमीन है। बॉर्डर तो बाद में बना है। मुझे भारत से प्‍यार नहीं है, ऐसा हरगिज नहीं है।’ उसने आगे कहा, ‘मैं इंडिया भी वापस जाऊंगी। अकेले भी जाऊंगी और साथ में भी जाऊंगी।’

अंजू का कहना है कि उसे लेकर मीडिया में काफी अफवाहें हैं। उसकी एक फोटो दिखाकर कहा जा रहा है कि इसने अपने देश से गद्दारी की है, बच्‍चों के साथ गलत किया है। लेकिन ऐसा नहीं है और उसने कहा, ‘मैं भी इंसान हूं।’ अंजू ने कहा है कि मेरे लिए थोड़ा सा पॉजिटिव सोंचे और वह किसी की दुश्‍मन नहीं है।

अंजू ने अभी तक नहीं कहा पति
ऐसी खबरें हैं कि अंजू ने पाकिस्‍तान जाकर इस्‍लाम कबूल कर लिया है और उसने नसरुल्‍ला से शादी कर ली है। उसका इस्‍लामिक नाम फातिमा बताया जा रहा है। दिलचस्‍प बात है कि जहां नसरुल्‍ला तो अंजू को अपनी पत्‍नी कह रहा है मगर अंजू ने अभी तक उसे सार्वजनिक तौर पर पति नहीं संबोधित किया है। पिछले दिनों अंजू का वीजा बढ़ाए जाने के बारे में खुद नसरुल्‍ला ने जानकारी दी थी। उसने बताया था कि गृह मंत्रालय ने उसका वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

नसरुल्‍ला की अपील
नसरुल्‍ला ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि वह भारत सरकार से अंजू के बच्‍चों को पाकिस्‍तान भेजने की अपील करेगा। वहीं अंजू के भारतीय पति अरविंद ने साफ कर दिया है कि बच्‍चे उसके पास भारत में ही रहेंगे। अरविंद ने अंजू के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। इस एफआईआर की वजह से नसरुल्‍ला काफी नाराज है। उसने भारतीय मीडिया से बातचीत में अपना गुस्‍सा जताया। उसने कहा है कि वह किसी से नहीं डरता है। साथ ही उसने अंजू को सुरक्षा देने की शर्त पर उसे भारत की भेजने की बात कही।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...