7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबुर्ज खलीफा पर नहीं फहराया गया पाकिस्‍तानी झंडा, यह औकात है हमारी......

बुर्ज खलीफा पर नहीं फहराया गया पाकिस्‍तानी झंडा, यह औकात है हमारी… स्‍वतंत्रता दिवस पर भारी बेइज्‍जती

Published on

दुबई

दुबई में है बुर्ज खलीफा जिसे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का तमगा हासिल है। यहां पर 2716.5 फीट की ऊंचाई से पाकिस्‍तान की बेइज्‍जती हुई है। 14 अगस्‍त को पाकिस्‍तान अपनी आजादी का जश्‍न मना रहा है। इस जश्‍न के मौके पर बुर्ज खलीफा की तरफ से बिल्डिंग पर पाकिस्‍तान का झंडा लगाने से साफ इनकार कर दिया गया। इस पूरी घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसके बाद लोग पाकिस्‍तान के नाम पर तरह-तरह के जोक मार रहे हैं। दिलचस्‍प बात है कि सैंकड़ों पाकिस्‍तानियों की मौजूदगी में यह हुआ है और इस बात से वो काफी नाराज थे।

निराश हुए पाकिस्‍तानी
दुबई से इस घटना का जो वीडियो ट्विटर पर आया है, उसमें साफ नजर आ रहा है कि वहां रहने वाले सैकड़ों पाकिस्तानी इमारत के आसपास इकट्ठा हैं। ये सभी लोग मुल्‍क की आजादी का जश्‍न मनाने के लिए आधी रात को ही बुर्ज खलीफा पहुंच गए थे। ये सभी पाकिस्तान का झंडा नहीं लगाए जाने से काफी निराश और गुस्से में थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि आधी रात को भी सैकड़ों पाकिस्तानी बुर्ज खलीफा के पास अपने देश का झंडा लगने का इंतजार कर रहे हैं। वो इस उम्‍मीद में नजर आ रहे हैं कि कि यह बिल्डिंग उनके राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से रोशन होगी।

‘यही है औकात हमारी’
इस पूरी घटना को एक महिला ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया है। इस महिला को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘समय अभी 12 बजकर एक मिनट हो गया है मगर दुबई वालों ने कहा है कि पाकिस्तान के झंडे की फोटो बुर्ज खलीफा पर नहीं लगाई जाएगी। यह है हमारी औकात। पाकिस्‍तान की अवाम नारेबाजी कर रही है मगर पाकिस्‍तानी झंडे को बुर्ज खलीफा पर नहीं लगाया गया।’ महिला आखिरी में कहती है कि पाकिस्‍तानियों के साथ प्रैंक हो गया है। जिस तरह का व्‍यवहार उनके देश की सरकार कर रही, वो इसी सलूक के लायक हैं।

पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे
हर कोई यह देखकर हैरान रह गया कि रात 12 बजे के एक मिनट बाद भी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर कुछ नहीं किया गया। इसके बाद निराश जनता ने अपने देश और मातृभूमि के प्रति अपना समर्थन दिखाते हुए ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि घटना की वजह से पाकिस्तानी खासे निराश हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...