4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअगले साल के लिए NASA ने दी डरावनी चेतावनी... अभी से कर...

अगले साल के लिए NASA ने दी डरावनी चेतावनी… अभी से कर लीजिए तैयारी

Published on

वॉशिंगटन,

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि इस साल का जुलाई महीना 1880 से अब तक का सबसे गर्म महीना था. साथ ही चेतावनी दी है कि अगले साल यानी 2024 में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ेगी. उसकी तैयारी हमें अभी से करनी होगी. अगर नहीं किया तो बहुत सारे लोगों की जान जा सकती है.

इस समय पूरी दुनिया में अलग-अलग जगहों पर कई तरह की आपदाएं आ रही हैं. जिसकी वजह से धरती को बुखार हो गया है. तापमान बढ़ा हुआ है. बढ़ता ही जा रहा है. नासा के प्रमुख बिल नेल्सन ने बताया कि नासा का डेटा इस बात की पुष्टि करता है कि अरबों लोगों ने इस साल भयानक गर्मी बर्दाश्त की है. जुलाई सबसे गर्म महीना रिकॉर्ड हुआ है.

बिल ने कहा कि अमेरिका हो या कोई अन्य देश. सभी के सभी जलवायु संकट से जूझ रहे हैं. इसका विज्ञान सबको समझना होगा. नहीं तो धरती रहने लायक नहीं बचेगी. हमें अपने साथ-साथ पृथ्वी और पर्यावरण को भी बचाना होगा. इस साल 3 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक लगातार 36 दिनों तक भयानक गर्मी पड़ी है. पारा चढ़ा हुआ था.

वायुमंडल में जा रहा कार्बन उत्सर्जन और साथ में अल-नीनो का प्रभाव. इन दोनों ने मिलकर पूरी दुनिया में गर्मी बढ़ा दी है. अमेरिका से लेकर चीन तक, कोई भी इलाका ठंडा नहीं है. सामान्य से ऊपर तापमान चल रहा है. चीन में सैकड़ों लोग गर्मी की वजह से मारे गए हैं. गर्मी से कनाडा, रूस, यूरोप, अफ्रीका और हवाई द्वीप के जंगलों में आग लगी. तूफान आए. अमेरिका, मध्य-पूर्व, एशिया और यूरोप में मॉनसूनी तूफान और बारिश से बाढ़ देखने को मिला.

दूसरी तरफ NOAA की प्रमुख सारा कैपनिक ने कहा कि इंसान जब से गर्मी का रिकॉर्ड रख रहे हैं. तब से अब तक 2023 तीसरा सबसे गर्म साल था. अगले साल भी अल-नीनो का असर दिखने वाला है. नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज के गैविन श्मिट कहते हैं कि 2024 में और ज्यादा गर्मी पड़ेगी. अगर 1.1 डिग्री सेल्सियस भी तापमान बढ़ा तो मुसीबत आ जाएगी. फिलहाल तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

बर्कले के पर्यावरणविद जेके हॉसफादर अपने ब्लॉग में लिखते हैं कि अल-नीनो अगले साल बहुत मुसीबत लेकर आने वाला है. हम जितना सोच रहे हैं, उससे ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है. बहुत सारे इलाकों में बहुत ही ज्यादा आपदाएं आएंगी. हम दशकों से चेतावनी दे रहे हैं लेकिन जीवाश्म ईंधन का इस्तेमाल बंद नहीं हो रहा है.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...