9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के पंजाब के कई गिरजाघरों में तोड़फोड़, ईशनिंदा का आरोप लगाकर...

पाकिस्तान के पंजाब के कई गिरजाघरों में तोड़फोड़, ईशनिंदा का आरोप लगाकर भीड़ ने किया उपद्रव

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ईशनिंदा के आरोपों में बुधवार को कई गिरजाघरों में तोड़फोड़ की गई। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक फैसलाबाद के जरानवाला जिले के ईसा नगरी इलाके में स्थित साल्वेशन आर्मी चर्च, यूनाइटेड प्रेस्बिटेरियन चर्च, एलाइड फाउंडेशन चर्च और शहरूनवाला चर्च में भीड़ ने तोड़फोड़ की। ईशनिंदा के आरोपी ईसाई सफाईकर्मी का घर भी ढहा दिया गया।

पाकिस्तान के एक अखबार डॉन ने जरानवाला तहसील के पादरी इमरान भट्टी के हवाले से बताया कि शांति समितियों के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं और पूरे प्रांत में पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है।

उधर, पंजाब पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर ने कहा कि वो प्रदर्शनकारियों से बात कर रहे हैं। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अनवर ने कहा कि इस इलाके में संकरी गलियां हैं। इनमें दो से तीन छोटे मरला गिरजाघर स्थित हैं और एक मुख्य चर्च है। गिरजाघर के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की गई है।

उधर, ईसाई नेताओं ने आरोप लगाया कि तोड़फोड़ के दौरान पुलिस चुपचाप खड़ी रही। चर्च ऑफ पाकिस्तान के अध्यक्ष बिशप आजाद मार्शल ने कहा कि उपद्रवियों ने खुद बाइबिल का अपमान किया गया और ईसाइयों पर पवित्र कुरान का उल्लंघन करने का झूठा आरोप लगाया। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर कहा कि हम कार्रवाई की मांग करते हैं। हमें इस बात का यकीन दिलाया जाए कि अपने देश में हमें कोई खतरा नहीं है।

पूर्व सीनेटर अफरासियाब खटक ने घटना की निंदा कर मांग की कि दोषियों को सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस्लाम के अलावा अन्य धर्मों को मानने वाले लोगों के पूजा स्थलों को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रहा है। धर्म के नाम पर किए गए अपराधों के लिए छूट ने चरमपंथियों और आतंकवादियों को प्रोत्साहित किया है। पाकिस्तान में ईसाइयों और हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर अक्सर ईशनिंदा के आरोप लगाए जाते रहे हैं। कुछ पर कठोर ईशनिंदा कानून के तहत मुकदमा चलाकर उन्हें सजा भी दी गई है।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...