9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराजनीतिअलका लांबा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, क्‍या नफे-नुकसान का...

अलका लांबा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, क्‍या नफे-नुकसान का गणित है असली वजह?

Published on

नई दिल्‍ली

कांग्रेस नेता अलका लांबा के बयान से पार्टी ने किनारा कर लिया है। AICC दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने इस बाबत सफाई दी। उन्‍होंने कहा कि अलका लांबा बेशक पार्टी की एक प्रवक्‍ता हैं। लेकिन, ऐसे महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर बात करने के लिए वह अध‍िकृत नहीं हैं। उन्‍होंने अलका लांबा के बयान का सिरे से खंडन किया। बाबरिया ने स्‍पष्‍ट किया कि बुधवार को कांग्रेस की बैठक में चुनाव या गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। इसके पहले अलका लांबा के बयान से दिल्‍ली की राजनीति में भूचाल आ गया। बैठक के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली की सभी सात सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। नेताओं से सातों सीटों पर जनता के बीच निकलने के लिए कहा गया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस और AAP के बीच इस तकरार की आंच विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. तक पहुंच गई। AAP ने कड़े शब्‍दों में कहा कि कांग्रेस ने इस तरह का फैसला कर लिया है तो फिर मुंबई में 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली विपक्ष की बैठक में AAP के शामिल होने का कोई मतलब नहीं है।

द‍िल्‍ली कांग्रेस प्रभारी ने दी सफाई
अलका लांबा के बयान से मचे सियासी भूचाल को कांग्रेस ने थोड़ी देर बाद ही थामने की कोशिश की। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि अलका लांबा एक प्रवक्ता हैं। लेकिन, ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करने के लिए वह अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। वह बोले, ‘मैंने प्रभारी के तौर पर कहा है कि आज बैठक में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई। मैं अलका लांबा के बयान का खंडन करता हूं।’

बाबरिया ने कहा कि बैठक खत्म होने के बाद उन्‍होंने साफ कहा कि चुनाव या गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्‍होंने यह भी कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन की कोई भी चर्चा केवल मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में होगी।

I.N.D.I.A. गठबंधन का ह‍िस्‍सा हैं कांग्रेस-AAP
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) के घटक दल हैं। कांग्रेस ने दिल्ली में सेवाओं से संबंधित विधेयक के मुद्दे पर पिछले दिनों संसद के मॉनसून सत्र में दोनों सदनों में आम आदमी पार्टी का समर्थन किया था। जबकि संदीप दीक्षित और अजय माकन जैसे कई नेताओं की राय इस मुद्दे पर अलग थी।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ कांग्रेस अलाकमान की बैठक में संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, पार्टी के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, वरिष्ठ नेता अजय माकन, जयप्रकाश अग्रवाल और कई अन्य नेता मौजूद थे।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...