9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeराजनीतिBJP चुनाव समिति की बैठक खत्म, PM मोदी ने MP-छत्तीसगढ़ पर किया...

BJP चुनाव समिति की बैठक खत्म, PM मोदी ने MP-छत्तीसगढ़ पर किया मंथन, 4 कैटेगिरी में बांटीं विधानसभा सीटें

Published on

नई दिल्ली,

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसको लेकर बुधवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक अहम बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंदर् मोदी के अलावा, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह सहित अन्य सीईसी सदस्य उपस्थित थे. साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी बैठक में शामिल थे.

पार्टी की चुनाव समिती ने दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर विचार-विमर्श किया और आगे की रणनीति तैयार की. सूत्रों के मुताबिक बैठक में बीजेपी ने विधानसभा सीटों को 4 श्रेणियों में बांटा है. इनमें जीती हुई सीटों और हार मिलने वाली सीटों पर मंथन हुआ. इसके अलावा बैठक में संभावित प्रत्याशियों पर भी चर्चा हुई. साथ ही अलग-अलग तरीकों से मतदाताओं तक कैसे पहुंचा जाए, इस पर भी चर्चा की गई है. बैठक में राज्य के नागरिकों को यह बताने के नए तरीकों पर चर्चा हुई कि केंद्र सरकार ने राज्य के लिए पिछले वर्षों में क्या किया है.

इन श्रेणी में बांटी गईं सीटें-
एक श्रेणी = जहां जीत मिली
बी श्रेणी = एक या दो बार हार मिली
सी श्रेणी = लगातार दो हार मिली
डी श्रेणी = कभी जीत नहीं मिली

न्यूज एजेंसी के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि समिति सदस्यों ने चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और इस दौरान राज्य नेतृत्व ने उन्हें फीडबैक दिया. पार्टी उन सीटों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां उसे मजबूत विपक्ष का सामना करना पड़ता है, लेकिन उसका मानना है कि वह मजबूत उम्मीदवारों के चयन सहित एक चतुर रणनीति के साथ चीजों को बदल सकती है.

चुनाव की तारीख से पहले ही बैठक का आयोजन
गौरतलब है कि सीईसी की बैठक आम तौर पर चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद ही होती है. लेकिन बीजेपी ने इस बार दोनों राज्यों के लिए पहले ही इस बैठक का आयोजन किया है. माना जा रहा है कि इसी साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और फिर अगले साल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन समय से पहले किया है.

इन पांच राज्यों में इसी साल होने हैं चुनाव
सूत्रों के मुताबिक राज्यों में चुनाव अभियान की निगरानी में केंद्रीय नेतृत्व की अधिक भागीदारी का संकेत भी बैठक से मिलता है. कारण, इसी साल छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा अब अन्य राज्यों के चुनावी मुद्दों को लेकर भी बीजेपी की समिति अन्य बैठकें कर सकती है.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...