13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यप्रयागराज के मदरसे में तिरंगा बिछाकर परोसा गया नाश्ता, तस्‍वीर वायरल होने...

प्रयागराज के मदरसे में तिरंगा बिछाकर परोसा गया नाश्ता, तस्‍वीर वायरल होने पर चार के खिलाफ केस दर्ज

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तिरंगे का अपमान किए जाने का मामले में विवाद गहरा गया है। तिरंगे के अपमान का फोटो सामने आने के साथ ही इसके खिलाफ आक्रोश भड़क गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश स्वतंत्रता के वीरों को याद कर रहा था। तिरंगे को सलामी दी जा रही थी। वहीं, प्रयागराज के मदरसे में तिरंगे पर ही नाश्ता परोस दिया। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद इसके खिलाफ स्थानीय व्यापारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने वायरल फोटो के आधार पर मदरसा प्रबंध समेत चार लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला दर्ज किया है। राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण अधिनियम के साथ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मामला मदरसा गौसिया इस्लामिया जिंतुल उलूम का बताया जा रहा है। होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियांवा इलाके से यह घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया। दरअसल, मदरसे में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेज पर तिरंगा बिछाकर नाश्ता परोसने का मामला सामने आया। स्वतंत्रता दिवस की शाम को स्थानीय कारोबारियों ने इस मामले को जोरदार हंगामा शुरू कर दिया गया। मौके पर पुलिस पहुंची। व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया। इसके अलावा मदरसा संचालक और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल किया गया फोटो
मदरसा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद तिरंगे को टेबल पर बिछाकर नाश्ता परोसे जाने का मामला सामने आया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस संबंध में तस्वीर पोस्ट की। इससे मुख्यमंत्री से लेकर यूपी पुलिस, डीजीपी और प्रयागराज पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। सोशल मीडिया पर तस्वीर आते ही इसे वायरल किया जाने लगा। तस्वीर शेयर होने के बाद इस मामले पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...