13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यमुझे उम्मीद है कि कृष्ण भगवान की तरह J&K को बचाने के...

मुझे उम्मीद है कि कृष्ण भगवान की तरह J&K को बचाने के लिए आएगा सुप्रीम कोर्ट: महबूबा मुफ्ती

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला किया है. ‘आज तक’ से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद आज देश के हालात पहले से कहीं ज्यादा खराब हो गए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को हिंदू- मुस्लिम में बांट रही है.उन्होंने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि देश में शांति बनी रहे तो व्यक्तिगत मतभेदों को भूलना होगा. महबूबा ने कहा कि राहुल गांधी एक राष्ट्र के विचार को मरने नहीं देंगे.

महाभारत का दिया उदाहरण
आर्टिकल 370 को लेकर महाभारत का उदाहरण देते हुए महबूबा ने कहा, ‘जिस तरह कौरवों से लड़ाई के समय कृष्ण भगवान सामने आए थे, मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट जम्मू-कश्मीर को बचाने के लिए कृष्ण भगवान की तरह आएगा, लेकिन यह एक राजनीतिक लड़ाई है और इसमें कोई कृष्ण भगवान नहीं है.’

2024 चुनाव को लेकर विपक्षी दलों में तकरार को लेकर महबूबा ने कहा कि गठबधन में मुश्किलें आती हैं. उन्होंने राहुल को PM मैटेरियल बताया. दिल्ली की खींचतान पर PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि .ऐसी मुश्किलें आएंगी, लेकिन इससे पार पा लेंगे.

गांधी बनाम गोडसे
महबूबा ने कहा, यह गांधी, नेहरू, सरदार पटेल बनाम गोडसे भारत की लड़ाई है. नूंह और मणिपुर में क्या हो रहा है. ऐसा पाकिस्तान में होता रहा है, सीरिया में ऐसा हो रहा है, लोग अल्लाह हू अकबर कह रहे हैं और एक दूसरे को मार रहे हैं, यहां लोग जय श्री राम कह रहे हैं और मार रहे हैं.मैं बहुत खुश हूं कि राहुल गांधी भारत को आगे ले जा रहे हैं. राहुल गांधी बहुत पढ़ें लिखें हैं, उन्हें हर चीज का ज्ञान है, वह सभी विषयों पर बात कर सकते हैं.राहुल भारत को बचाना चाहते हैं. जो बात उन्हें परेशान कर रही है वह यह है कि भारत में उस विचार को कैसे बचाया जाए, गांधी के उस विचार को कैसे बचाया जाए जिसके लिए गांधी जी औऱ उनके पिता परदादा ने अपनी जान दे दी. I.N.D.I.A. सिर्फ बीजेपी से ही नहीं बल्कि एजेंसियों से भी लड़ रहा है.’

महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी, लेकिन संसदीय चुनाव के बारे में सोचूंगी. मैं अपना जीवन जम्मू-कश्मीर के लिए समर्पित नहीं करूंगीं, सत्ता हासिल करना मेरा उद्देश्य नहीं है, यह कश्मीर का समाधान ढूंढने के लिए समर्पित होगा जो जटिल है.’

सबको आना होगा साथ
पीडीपी प्रमुख ने कहा,’आज आइडिया ऑफ इंडिया के सर्वाइवल की बात है, अगर आपने इस मुल्क की आत्मा को जिंदा रखना है तो आपको अपने निजी हितों को भूलकर आगे आना होगा, जैसै हम (पीडीपी) और नेशनल कॉन्फ्रेंस साथ आए हैं. हम तो बिल्कुल ही सालों से एक दूसरे की खिलाफत करते रहे हैं. मैंने कदम उठाया, फारूख साहब ने कदम उठाया. जम्मू कश्मीर के लिए हम एकसाथ आए हैं तो इसी तरह अगर देश बचेगा तो तभी पार्टियां भी बचेंगी.मुझे लगता है कि देश को इस नफरत से बाहर निकालने की जरूरत है.’

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...