13.8 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य'शांत रहें और ज्यादा होशियार न बनें'..., बीजेपी विधायक रिवाबा जडेजा को...

‘शांत रहें और ज्यादा होशियार न बनें’…, बीजेपी विधायक रिवाबा जडेजा को आया गुस्सा, बीच बचाव में आईं सांसद

Published on

अहमदाबाद

गुजरात बीजेपी में अंर्तकलह और पर्चाकांड के बाद जामनगर में दो महिला नेताओं के बीच सरेआम तू-तू मैं मैं ने पार्टी के लिए नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।जामनगर शहर में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम में जामनगर नार्थ से विधायक और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा स्थानीय सांसद पूनम माडम पर भड़क गईं। रिवाबा जाडेजा और जामनगर मेयर बीनाबेन कोठारी की सरेआम हुई तू तू मैं मैं जब बढ़ गई तो वहां जामनगर की सांसद को बीच बचाव में आना पड़ा। यह घटना होते ही जामनगर बीजेपी में हड़कंप मच गया है।

कार्यक्रम में फूटा गुस्सा
जामनगर शहर के लाखोटा झील पर पीएम नरेंद्र मोदी की मुहिम ‘मेरी माटी, मेरा देश’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जामनगर की सांसद पूनम माडम और जामनगर की मेयर बीनाबेन कोठारी के साथ बीजेपी की विधायक रीवाबा जाडेजा भी पहुंची थीं। इसी मौके पर भारी संख्या में पुलिस और प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। तभी किसी बात को लेकर विधायक रिवाबा जडेजा और मेयर बीनाबेन कोठारी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विधायक रिवाबा जाडेजा  ने कहा कि शांत रहें और ज्यादा होशियार न बनें, इसके पीछे आप ही हैं। चुनाव के दौरान मैंने आप जैसे तमाम बड़े लोगों को देखा है। झगड़ा बढ़ने पर वहां मौजूद पूनम माडम ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन गुस्से में तमतमाई रिवाबा जडेजा ने मेयर बीनाबेन कोठारी को काफी कुछ सुना दिया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...