13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्य'हिंदुस्तान में सम्मान से जीना चाहते हैं', अमेरिकी सांसद से बोले हरियाणा...

‘हिंदुस्तान में सम्मान से जीना चाहते हैं’, अमेरिकी सांसद से बोले हरियाणा के मुसलमान

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी सांसद रो खन्ना ने हरियाणा के हिंसा पीड़ित मुस्लिमों, जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद के पिता, महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी सहित कुकी समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान नूंह और गुरुग्राम में हुई हिंसा के पीड़ितों ने उनसे अपनी आपबीती साझा की. सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि नूंह हिंसा पीड़ितों ने रो खन्ना को बताया कि किस तरह से हिंसा का विरोध करने वालों को कीमत चुकानी पड़ी. उनके घर और संपत्तियों को नष्ट कर दिया गया.

मुस्लिम समूह से मुलाकात के बाद रो खन्ना ने कहा कि उन लोगों ने जो पहली बात मुझसे कही, वह यह थी कि वे भारत से प्यार करते हैं और पीढ़ियों से यहां रह रहे हैं. वे बस सम्मान और गरिमा के साथ यहां रहना चाहते हैं. मेरे लिए उन लोगों की बातों और उनके दर्द को सुनना भी बहुत जरूरी था.बता दें कि 15 अगस्त के मौके पर रो खन्ना की अगुवाई अमेरिकी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा था. इस प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी.

सूत्रों का कहना है कि भारतीय मूल के अमेरिकी सांसदों ने तीन समूहों से अलग-अलग बैठकें की थी. तुषार गांधी ने रो खन्ना से हुई मुलाकात के बाद कहा कि मैंने अमेरिकी सांसद रो खन्ना से मुंबई में मुलाकात की. मैंने उन्हें भारत में हो रहे घटनाक्रमों से वाकिफ कराया. देश इस समय नफरत, विभाजनकारी नीतियों और हिंसा से जूझ रहा है. मेरे ख्याल से वह महात्मा गांधी के परपौत्र से मिलना चाहते थे, जिन्हें वह अपनी प्रेरणा बताते हैं.

रो खन्ना ने मणिपुर के कुकी समुदाय से की मुलाकात
मणिपुर के कुकी समुदाय के लोग अपनी समस्याओं को लेकर अधिक मुखर हैं. उनका कहना है कि जिन जिन इलाकों में वे बहुमत में नहीं हैं, वहां उन पर अत्याचार हो रहे हैं. खन्ना ने कहा कि कुकी समुदाय के लोग चाहते हैं कि उनकी आवाज सुनी जाए. उनकी संख्या कम है. राज्य और संसद में उनका प्रतिनिधित्व ना के बराबर है. वे चहाते हैं कि कोई उनकी आवाज को आगे बढ़ाए.

उमर खालिद के पिता से भी की मुलाकात
रो खन्ना ने तिहाड़ जेल में बंद जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद के पिता एसक्यूआर इलियास से भी मुलाकात की. खालिद को फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के में संलिप्तता के आरोप में यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया है. वह सितंबर 2020 से जेल में बंद हैं.

इलियास से मुलाकात को लेकर रो खन्ना ने कहा कि वह कुकी समुदाय से जुड़े लोगों के समूह का हिस्सा थे. मुझे यह पता तक नहीं था कि वह उमर खालिद के पिता हैं, जब तक कि उन्होंने नहीं बताया कि वह कौन हैं. हमने मुलाकात की. सूत्रों का कहन है कि अमेरिकी सांसदों के इस प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर से भी मुलाकात की.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...