13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यबिहार के अररिया में पत्रकार की हत्या, घर में 4 अपराधी घुसे...

बिहार के अररिया में पत्रकार की हत्या, घर में 4 अपराधी घुसे और जगाकर मार दी गोली

Published on

अररिया ,

बिहार के अररिया में एक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विमल को उनके आवास में गोली मारी गई है. घटना आज (18 अगस्त) सुबह की है. वारदात को चार अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, अररिया जिले के रानीगंज स्थित विमल कुमार यादव के आवास पर तड़के चार अपराधी दाखिल हुए थे. उन्होंने विमल को जगाकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पत्रकार विमल को सीने में गोली मारी गई है.

जैसे ही इस घटना की जानकारी बाहर लोगों को हुई तो बवाल मच गया. पहले रानीगंज में लोगों ने हंगामा किया फिर अररिया पोस्टमार्टम स्थल पर भी हंगामा हुआ. अभी मौके पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी है. एसपी से लेकर स्थानीय सांसद भी पहुंच चुके हैं.

पत्नी ने चिल्लाकर लोगों को बुलाया
बताया जा रहा है कि विमल को गोली लगने के बाद उनकी पत्नी ने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया. मौके पर पहुंचे लोगों ने रानीगंज थाना को इसकी सूचना दी. जिसपर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पहुंचे. आनन-फानन विमल को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया गया.

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पत्रकारों का जमावड़ा है. स्थानीय नेताओं के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी भी वहां पहुंचे हैं. लोगों ने जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है. वहीं, पुलिस हालात को संभालने में जुटी हुई है. साथ ही हत्यारों की तलाश में भी जुट गई है.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...