13.3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यअब संविधान ही खत्म करना चाहते हैं मोदी! जानिए पीएम के बहाने...

अब संविधान ही खत्म करना चाहते हैं मोदी! जानिए पीएम के बहाने किस पर भड़के लालू यादव

Published on

पटना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार बिबेक देबरॉय के सुझाव पर सियासी बवाल मचा हुआ है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख बिबेक देबरॉय के आर्थिक सलाहकार के सुझाव के बाद ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। लालू प्रसाद यादव ने कहा- ‘प्रधानमंत्री मोदी का कोई आर्थिक सलाहकार है बिबेक देबरॉय। वह बाबा साहेब के संविधान की जगह नया संविधान बनाने की वकालत कर रहा है। क्या प्रधानमंत्री की मर्जी से यह सब कहा और लिखा जा रहा है? संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने पर तुली मोदी सरकार अब संविधान पर हमला कर सीधा संविधान ही समाप्त करने की बात कहने लगी है।’

मनोज झा ने भी जताई थी आपत्ति
इससे पहले आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी इस मसले पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि ये कहलवाया जा रहा हैं। उन्होंने उदाहरण देकर कहा था कि ये ठीक उसी तरह से है, जैसे एक तालाब में पत्थर फेंका, जब लहर उठने लगे, तो कह दो ये तो मांग है।

बिबेक देबराय के लेख में सुझाव के बाद मचा बवाल
प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय ने एक लेख में लिखा है कि मौजूदा संविधान काफी हद तक 1935 के भारत सरकार के अधिनियम पर आधारित है। 2002 में संविधान के कामकाज की समीक्षा के लिए गठित एक आयोग की रिपोर्ट आई थी। लेकिन यह आधा अधूरा प्रयास था। कानून में सुधार के कई पहलुओं की तरह यहां और दूसरे बदलाव से काम नहीं चलेगा। उन्होंने लिखा है कि 2047 के लिए भारत को किस संविधान की जरूरत है?

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...