8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'...इस्तीफा क्यों नहीं दे देते सनी देओल', BJP सांसद से खफा गुरदासपुर...

‘…इस्तीफा क्यों नहीं दे देते सनी देओल’, BJP सांसद से खफा गुरदासपुर के लोग

Published on

गुरदासपुर,

गुरदासपुर को मान है कि इस संसदीय क्षेत्र से बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारे सांसद रह चुके हैं. एक बार नहीं, बल्कि कई बार. दिवंगत सुपरस्टार विनोद खन्ना इस सीट से 4 बाद संसद रह चुके हैं और मौजूदा दौर में फिल्म स्टार सनी देओल संसद सदस्य हैं. इन दिनों अभिनेता सनी देओल की फिल्म “गदर-2′ पूरे देश समेत पाकिस्तान में भी गदर मचा रही है. लेकिन गुरदासपुर के लोग अपने सांसद से बेहद खफा नजर आ रहे हैं.

स्थानीय निवासियों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि गुरदासपुर के तमाम इलाके बारिश के चलते जलमग्न हो चुके हैं, लेकिन सांसद सनी देओल को अपनी फिल्म का फिक्र है. लोगों का आरोप है कि सांसद बनने के बाद से सनी देओल ने क्षेत्र के लिए कोई काम नहीं किया और न ही कभी लोकसभा में जाकर संसदीय क्षेत्र के लोगों की आवाज उठाई.

कॉल तक नहीं उठाते सांसद
पाकिस्तान से सटे सीमावर्ती जिले के निवासियों का कहना है कि सनी देओल जो फिल्मों में करते हैं, वो लोगों के लिए भी करें. आरोप है कि बीजेपी सांसद देओल क्षेत्र के परेशान लोगों का फोन कॉल तक नहीं उठाते.

एक सिनेमाघर तक नहीं
हैरानी की बात यह है कि इस जमाने में भी गुरदासपुर शहर में कोई सिनेमाघर तक नहीं है. युवाओं ने पीड़ा जताई कि इस क्षेत्र की जनता ने 2 फिल्मी सितारों को कई बार सांसद तो बना दिया, पर वो हमारे लिए एक सिनेमाघर तक नहीं बना सके.

जीतने के बाद से गुरदासपुर की टोह नहीं ली
गुरदासपुर के स्थानीय निवासियों का कहना है कि सनी देओल की फिल्म चाहे कहीं भी गदर मचा रही हो, पर हम लोग उसका बॉयकॉट करते हैं. इसकी वजह यह है कि गुरदासपुर क्षेत्र कभी बाढ़ और तो कभी कई कुदरती आफतों से जूझ रहा है, लेकिन सांसद ने जीतने के बाद से कभी भी क्षेत्र की टोह नहीं ली. बता दें कि बारिश के मौसम में जिले के तमाम इलाके बाढ़ की चपेट आ चुके हैं. वहीं, गुस्साए लोगों ने कहा कि अगर बीजेपी सांसद सनी देओल गुरदासपुर में कोई काम नहीं कर सकते, तो यहां से इस्तीफा देकर फुल टाइम फिल्मों में ही काम क्यों नहीं कर लेते.

संसद में अब तक सिर्फ एक सवाल पूछा
गौरतलब है कि साल 2019 में गुरदासपुर से बीजेपी के टिकट पर सांसद चुने जाने के बाद से सनी देओल की संसद में उपस्थिति महज 19 फीसदी है. जबकि अन्य सांसदों की राष्ट्रीय औसत 79 फीसदी है. संसद में होने वाली किसी बहस में भी सनी देओल ने अब तक कोई हिस्सा नहीं लिया. इतना ही नहीं, बतौर सांसद सनी देओल ने 2019 से अब तक सिर्फ एक सवाल पूछा है. इसके अलावा उन्होंने संसद में एक भी प्राइवेट मेंबर बिल पेश नहीं किया. बता दें कि सनी देओल को गुरदासपुर की जनता ने 80 हजार वोटों से जिताया था. जबकि उनके सामने सुनील जाखड़ जैसे दिग्गज नेता ने चुनाव लड़ा था.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...