8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपालपहले बीजेपी फिर कमलनाथ ने दिया ज्योतिरादित्य को बड़ा झटका, मालवा-निमाड़ में...

पहले बीजेपी फिर कमलनाथ ने दिया ज्योतिरादित्य को बड़ा झटका, मालवा-निमाड़ में भी लगाई सेंध

Published on

भोपाल

एमपी विधानसभा चुनाव के लिए अभी तीन महीने का समय है। चुनाव से पहले ही बीजेपी ने गुरुवार को 39 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस भी अपनी तैयारियों को धार देने की कोशिश में लगी है। शुक्रवार को कांग्रेस ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ा झटका दिया। ग्वालियर-चंबल छोड़ कांग्रेस ने अब मामला-निमाड़ में सिंधिया खेमे में सेंध लगाई है। कट्टर सिंधिया समर्थक माने जाने वाले समंदर पटेल ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। समंदर पटेल के कांग्रेस में शामिल होने से बीजेपी को चुनावों में बड़ा झटका लग सकता है।

सिंधिया समर्थक समंदर पटेल को कमलनाथ ने भोपाल स्थिति कार्यालय में सदस्यता दिलाई। बताया जा रहा है कि समंदर पटेल करीब 1000 गाड़ियों का काफिला लेकर भोपाल पहुंचे थे। इस दौरान कमलनाथ के अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भी मौजूद थे।

कौन हैं समंदर पटेल
समंदर पटेल इंदौर के रहने वाले हैं। लिम्बोदी ग्राम पंचायत से चार बार सरपंच रह चुके हैं। मालवा-निमांड़ में ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते थे। समंदर पटेल नीमच जिले की जावद विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। 2018 में भी वो कांग्रेस से जावद विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

समंदर पटेल के जावद से निर्दलीय चुनाव लड़ने से कांग्रेस को नुकसान हुआ था। कांग्रेस के राजकुमार अहीर चुनाव हार गए थे। जावद विधानसभा सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता ओमप्रकाश सकलेचा चुनाव लड़ते हैं। सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के बाद समंदर पटेल भी बीजेपी में शामिल हो गए थे। वो फिर से जावद सीट के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे, लेकिन सूत्रों का कहना है कि बीजेपी ने जावद से उन्हें टिकट देने से माना कर दिया था जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

बीजेपी की लिस्ट में भी लगा है सिंधिया को झटका
बता दें कि बीजेपी ने गुरुवार को अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में सिंधिया समर्थक नेता रणवीर सिंह जाटव को टिकट नहीं दिया गया है। गोहद से टिकट की दावेदारी कर रहे जाटव की जगह बीजेपी ने लाल सिंह आर्य को टिकट दिया है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...