8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यजी हां, ये UP का सरकारी स्कूल है, जहां एक कमरे में...

जी हां, ये UP का सरकारी स्कूल है, जहां एक कमरे में चलती हैं 5 क्लासेज, बच्चे टॉयलेट के लिए जाते हैं घर!

Published on

गौतमबुद्ध नगर ,

क्लासरूम में घुसते ही ठीक सामने अन्नी और अंशिका दिख जाती हैं. दोनों ही 5वीं कक्षा में हैं.अन्नी की पीठ की तरफ पीठ करके मानव बैठा हुआ है जो कि चौथी कक्षा में पढ़ता है. फिर मानव के ठीक आगे वाली सीट पर ब्लैकबोर्ड की तरफ मुंह करके दूसरी क्लास की प्रियांशी बैठी हुई है. उसके जस्ट बांई ओर गौरी बैठी है, वो कक्षा 3 में है.

ये पढ़ते-पढ़ते आप शायद कन्फ्यूज़ हो गए हों कि ये अलग अलग क्लास के बच्चे एक साथ क्लासरूम में क्या कर रहे हैं. लेकिन, हैरान होने की जरूरत नहीं है. हमसे ज्यादा ये बच्चे स्मार्ट हैं जो एक दूसरे की आवाज़ सुनकर भी बिल्कुल कन्फ्यूज़ नहीं होते हैं. ये सभी पूरी एकाग्रता के साथ अपनी किताब, अपनी टीचर पर ध्यान लगाते हैं.

स्कूल में एक कमरा या एक कमरे का स्कूल
यूपी के गौतमबुद्धनगर के इस अनोखे स्कूल में आपका स्वागत है. ऐसा स्कूल जहां सिर्फ एक ही कमरा है या यूं कहें कि इस एक कमरे में ही स्कूल है. इस एक ही कमरे में पांच क्लासेज चलती हैं. ये गौतमबुद्धनगर के दादरी का गढ़ी गांव है. इस सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक कमरे में ही पहली से पांचवी तक की क्लास चलती हैं. इस क्लासरूम में 55 बच्चे हैं. क्लासरूम में 3 ब्लैकबोर्ड हैं और इन बच्चों को पढ़ाने के लिए 5 टीचर हैं. सभी बच्चे एक साथ बैठे हैं, किसी क्लास में हिंदी पढ़ाई जा रही है तो किसी में मैथ.

टीचर्स पड़ोस के घरों में इस्तेमाल कर रहीं शौचालय
बड़ी बात ये भी है कि इस एक कमरे के स्कूल में कोई भी टॉयलेट नहीं है. स्कूल में पांच महिला टीचर सहित कई लड़कियां हैं. एक कमरे के स्कूल के चारों तरफ आपको बड़े-बड़े घर दिखाई पड़ते हैं. अगर किसी टीचर को टॉयलेट जाना होता है तो वो इन्ही घरों में मदद मांगती हैं.

बच्चे बताते हैं कि अगर क्लास के बीच में उन्हें टॉयलेट लग जाए तो वो क्लास छोड़कर अपने घर की तरफ भागते हैं. 5वीं क्लास की अन्नी और अंशिका बताती हैं कि यहां टॉयलेट नहीं है. जब भी उन्हे टॉयलेट लगती है तो वो अपने घर जाती हैं. थर्ड क्लास की गौरी बताती हैं कि वो पानी की बोतल लेकर नहीं आती. गौरी बहुत मासूमियत से कहती हैं कि उसे स्कूल में प्यास ही नहीं लगती.

चौथी क्लास में पढ़ने वाला मानव बताता है कि क्लास में हर रोज पांच पीरियड होते हैं. हर पीरियड में बहुत अच्छी पढ़ाई होती है. मानव कहता है कि उसे अगल-बगल की क्लास के बच्चों से कोई फर्क नहीं पड़ता, वो डिस्टर्ब नहीं होता. क्लास में आप किसी बच्चे से पूछ लीजिए तो सब बच्चे बताते हैं कि पढ़ाई बहुत अच्छी होती है. सुबह 8 बजे से लेकर 2 बजे तक क्लासेज चलती हैं.

बीएसए ने कहा कि हो जाएगा इंतजाम
बच्चे कुछ भी कहें लेकिन ये समझना मुश्किल नहीं कि अगर एक कमरे में ही 5 क्लासेज चलें तो पढ़ाई का स्तर क्या हो सकता है. वहीं गौतमबुद्धनगर की बीएसए एश्वर्या लक्ष्मी का कहना है कि ये नया स्कूल है पहले जहां चलता था वहां की इमारत जर्जर हो चुकी थी इसलिए हाल ही में यहां बच्चों को शिफ्ट किया गया है. जल्द ही यहां टॉयलेट की व्यवस्था करवा दी जाएगी.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...