3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
HomeभोपालMP: खरीदी में मांग रहा था 30% कमीशन, प्रिंसिपल रंगे हाथ गिरफ्तार

MP: खरीदी में मांग रहा था 30% कमीशन, प्रिंसिपल रंगे हाथ गिरफ्तार

Published on

रीवा,

रीवा में लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए कमीशन की रकम लेते हुए प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है. क्लर्क से खरीदी के बिल पास करने के एवज में प्रिंसिपल 30 परसेंट कमीशन ले रहा था. मामला शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI ) जिला रीवा का है. करण सिंह राजपूत आईटीआई के प्रभारी प्राचार्य है.

प्रभारी प्राचार्य करण सिंह सामग्री खरीदी के बिलों के भुगतान के एवज में क्लर्क से कमीशन की बड़ी रकम मांग रहा था. इसकी शिकायत संस्थान के खरीदी शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 के क्लर्क बालेंद्र कुमार शुक्ला ने लोकायुक्त से की.

पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ ने इस शिकायत का सत्यापन कराया. पुख्ता प्रमाण मिलने पर लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए की रिश्वत के साथ प्रभारी प्रिंसिपल को धर दबोचा.

क्लर्क बालेंद्र शुक्ल ने बताया कि आईटीआई में ट्रेनिंग मटेरियल की खरीदी वर्षभर होती है. प्रिंसिपल इस खरीदी में कमीशन देने की लगातार मांग कर दवाब बना रहा था. जबकि क्लर्क कमीशन देने के लिए राजी नहीं था. खरीदी का बिल भुगतान लंबित था जिसके लिए 30 प्रतिशत कमीशन मांग की थी.

प्रिंसिपल ने 98 हजार 500 रुपए मांगे थे. मिन्नत करने के बाद मामला 15% कमीशन के 50 हजार रुपए में तय हुआ. लिहाजा क्लर्क ने लोकायुक्त से संपर्क किया.प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक लोकायुक्त ने बताया कि प्रिंसिपल को 50 हजार रुपए की रकम के साथ गिरफ्तार कर किया है. इस कार्रवाई में लोकायुक्त की 12 सदस्यीय टीम शामिल थी.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...