3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यUP : पत्नी को लेकर अस्पताल में था पति, मंदबुद्धि बहन को...

UP : पत्नी को लेकर अस्पताल में था पति, मंदबुद्धि बहन को बंधक बना पड़ोसी बुजुर्ग ने पार की हैविनियत की हदें

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां 65 साल के एक बुजुर्ग ने 17 साल की विक्षिप्त किशोरी को घर में बंधक बनाकर 3 दिनों तक रेप किया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरा मामला पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने मानसिक रूप से विकसित किशोरी को बिस्किट खिलाने के बहाने घर में बुलाया। फिर उसे बंधक बनाकर तीन दिनों तक लगातार उसका रेप करता रहा। गांव वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना किशोरी के भाई को दी जो अपनी पत्नी के साथ अस्पताल में था। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी की भाभी को 16 तारीख की रात डिलीवरी के लिए भाई द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान किशोरी अपनी बूढ़ी मां के साथ घर में ही थी।

बताया जा रहा है इसी बात का फायदा उठाते हुए गांव के एक 65 वर्षीय बुजुर्ग चितई निषाद ने किशोरी को बिस्कुट खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया और बंधक बनाकर 3 दिनों तक उसको अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

इस दौरान बूढ़ी मां लगातार अपनी बेटी को ढूंढती रही। इस बात की जानकारी जब उसने अपने बेटे को दी तो वह भी बहन की तलाश में जुट गया। इसी बीच किसी ग्रामीण ने किशोरी को चितई निषाद के घर में देखा। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई सभी चितई निषाद के घर के पास इकट्ठे हो गए।

भाई द्वारा पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के चंगुल से किशोरी को मुक्त कराया और उससे पूछताछ की गई तो सारी घटना सामने आई। भाई की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीपीगंज थाना प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से कुछ कमजोर है। भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 376 और 324 की आईपीसी धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। किशोरी के आधार कार्ड पर उसकी उम्र 17 वर्ष लिखी हुई है। जांच कराई जा रही है, यदि किशोरी की उम्र सही पाई गई तो पास्को act की धारा बढ़ाई जाएगी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...