3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्य'गजेंद्र सिंह हैं आरोपी, मैं दखलअंदाजी करता तो गिरफ्तार हो जाते', CM...

‘गजेंद्र सिंह हैं आरोपी, मैं दखलअंदाजी करता तो गिरफ्तार हो जाते’, CM गहलोत का केंद्रीय मंत्री पर सीधा हमला

Published on

जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर सियासी हमला किया है। उन्होंने साफ साफ कहा कि एसओजी की जांच रिपोर्ट में गजेंद्र सिंह संजीवनी क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी घोटाले में आरोपी हैं। इसीलिए वे बार बार उनका नाम ले रहे हैं। गहलोत ने कहा कि इस मामले में एसओजी जांच कर चुकी है और अपनी रिपोर्ट में गजेंद्र सिंह को आरोपी मान चुकी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अगर वे खुद को आरोपी नहीं मान रहे हैं तो फिर हाईकोर्ट से जमानत क्यों करवाई।

मैं दखलअंदाजी करता तो गिरफ्तार हो जाते गजेंद्र सिंह – गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि एसओजी ने अपने स्तर पर मामले की पूरी जांच कर ली है और गजेंद्र सिंह को आरोपी माना है। अब गिरफ्तार करने का काम एसओजी का है। गहलोत ने कहा कि वे एसओजी के काम में दखलअंदाजी नहीं करते। अगर दखलअंदाजी करते तो अब तक गजेंद्र सिंह शेखावत गिरफ्तार हो जाते। उन्होंने कहा कि पिछले साढे चार साल में उन्होंने कभी किसी जांच एजेंसी के काम में दखलअंदाजी नहीं की है।

मानहानि केस में 16 सितंबर को होगी पेशी
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करा रखा है। गहलोत पर आरोप है उन्होंने सार्वजनिक रूप से गजेंद्र सिंह के माता-पिता और पत्नी को आरोपी बताकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। इस मामले में पिछले दिनों 7 अगस्त को सीएम गहलोत वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए थे। इस मामले की अगली सुनवाई अब 16 सितंबर को होगी।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...