3 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभोपाल'ब्लैंक पेपर पर साइन, आतंकवादी हो', ऑटो ड्राइवर वाहिद को ऐसे ट्रॉर्चर...

‘ब्लैंक पेपर पर साइन, आतंकवादी हो’, ऑटो ड्राइवर वाहिद को ऐसे ट्रॉर्चर करता था ट्रेन में फायरिंग करने वाला चेतन सिंह

Published on

उज्जैन

महाकाल की नगरी उज्जैन में 45 वर्षीय ऑटो ड्राइवर वाहिद खान को 2016-17 में आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंहने परेशान किया था। साथ ही उस पर हमला किया गया था। उसने कहा है कि चेतन सिंह ने अगस्त 2017 में एक ब्लैंक पेपर पर जबरन साइन करवा लिया था। अपने ऊपर हुए शिकायत में कार्रवाई से बचने के लिए इसका इस्तेमाल करता था। साथ ही ऑटो ड्राइवर खान को कई दिनों तक परेशान किया गया। आरपीएफ कॉन्स्टेबल चेतन सिंह ने गैरकानूनी तरीके से उसे हिरासत में भी लिया।

इस दौरान चेतन ने गलत तरीके से वाहिद पर हमला किया गया और धमकी भी दी। वाहिद खान को टॉर्चर करने वाले चेतन सिंह ने ही 31 जुलाई को घृणित अपराध करते हुए जयपुर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सवार अपने वरिष्ठ और तीन मुस्लिम लोगों की हत्या कर दी।

मुझे आतंकवादी कहा
18 फरवरी, 2017 को, खान ने एक शिकायत दर्ज कराई कि चेतन सिंह ने उसे आतंकवादी कहा, उसकी पिटाई की और उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। खान ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि उन्हें उनके धर्म के अलावा किसी और कारण से परेशान नहीं किया गया था।

ब्लैंक पेपर पर साइन करवाए
उन्होंने कहा कि मेरी शिकायत के बारे में बार-बार पूछताछ के बाद, मुझे एक बार दो आरपीएफ कर्मियों और चेतन ने उठाया था। उन्होंने मेरा मोबाइल फोन जब्त कर लिया और जबरन एक खाली कागज पर मेरे हस्ताक्षर ले लिए। मैंने ब्लैंक पेपर साइन को लेकर सवाल किया तो उनमें से एक ने कहा कि वे उसी के अनुसार मेरा बयान लिखेंगे। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वाहिद खान ने शिकायती पत्र को दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैंने कुछ किया तो वे मुझे अपनी गाड़ी नहीं चलाने देंगे।

आरटीआई लगाकर मांगी जानकारी
वहीं, खान ने आगे कहा कि उन्होंने कई आरटीआई दायर कर अधिकारियों और रेल मंत्रालय से सवाल किया है। साथ ही पूछा है कि ब्लैंक पेपर पर क्या लिखा था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा और इसके बजाए जवाब दिया कि किसी को भी खाली कागज पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहिए।

ऑटो ड्राइवर पर बदसलूकी का लगाया था आरोप
पूछताछ के दौरान, चेतन सिंह ने अधिकारियों को बताया था कि खान ने रेलवे प्लेटफॉर्म पर उसके साथ “दुर्व्यवहार” किया और बिना टिकट के रेलवे स्टेशन में प्रवेश किया। उन्होंने यह भी कहा कि सांप्रदायिक टिप्पणी, दुर्व्यवहार और झूठे मामले में फंसाने के संबंध में शिकायत में लगाए गए सभी आरोप फर्जी हैं।आरपीएफ के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बार-बार शिकायत करने के बाद, पहली शिकायत के एक साल बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। अंत में चेतन सिंह का ट्रांसफर गुजरात के भावनगर में हो गया।

वहीं, वाहिद खान की पहली मुलाकात 2016 के मध्य में आरपीएफ के डॉग स्क्वाड में तैनात चेतन सिंह से हुई थी। वह एक ऑटो चालक थे और उनका सामान्य पार्किंग स्थल उज्जैन रेलवे स्टेशन के ‘माल गोदाम’ के पास था।गौरतलब है कि आरपीएफ का आरोपी कॉन्स्टेबल चेतन सिंह का बचपन रतलाम में गुजरा है। वह शुरु से ही गुस्सैल था। पिता की मौत के बाद उसे अनुकंपा पर नौकरी मिली थी। सूत्र बताते हैं कि उसके व्यवहार की वजह से विभागीय कार्रवाई हुई थी लेकिन कोई सुधार नहीं आया। ट्रेन में फायरिंग के बाद वह जेल में बंद है।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...