14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में फिर चला बुलडोजर, झंडेवालान इलाके में मजार और मंदिर से...

दिल्ली में फिर चला बुलडोजर, झंडेवालान इलाके में मजार और मंदिर से अतिक्रमण हटाया गया

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया है. इस बार झंडेवालान इलाके में एक मजार और एक मंदिर पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया है. दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से रविवार की सुबह करीब पांच बजे चले बुलडोजर ने अतिक्रमण हटा दिया.

पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बताया गया है कि झंडेवालान इलाके में मामा-भांजे मजार और पीपलेश्वर मंदिर पर हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है. इसके लिए दो दिन पहले विभाग की ओर से नोटिस दिया गया था, लेकिन जब उसे हटाया नहीं गया तो रविवार को अल सुबह पुलिस और फोर्स की मौजूदगी में इसे बुलडोज कर दिया गया.

भजनपुरा में दो धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर
इससे पहले भजनपुरा इलाके में पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया था. यहां भी सड़क पर स्थित दो धार्मिक स्थलों मजार और मंदिर को अल सुबह प्रशासन द्वारा हटवा दिया गया था. इस दौरान पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात कर दी गई थी.

निजामुद्दीन इलाके में मजार पर चला था बुलडोजर
इसके अलावा निजामुद्दीन इलाके में अवैध धार्मिक ढांचे (मजार) को बुलडोज कर दिया गया था. बुलडोजर एक्शन की ये कार्रवाई दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी की ओर से की गई. बवाल या विरोध से निपटने के लिए और सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई थी.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...